लॉकडाउन के दौरान 21 दिन तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी फ्लिपकार्ट, लोगों से घरों में रहने की अपील - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 March 2020

लॉकडाउन के दौरान 21 दिन तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी फ्लिपकार्ट, लोगों से घरों में रहने की अपील

नई दिल्ली। देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने लॉकडाउन को देखते हुए अपनी सेवा बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लॉकडाउन के दौरान 21 दिनों तक उसकी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। कंपनी ने कहा है कि हम अस्थायी रूप से अपनी सेवाएं बंद कर रहे हैं। यह एडवाइजरी कंपनी की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित हो रही है।


लोगों से घरों में रहने की अपील
कंपनी की ओर से जारी एडवाइजरी जारी कर कहा है कि हम आपकी आवश्यकता हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है। कंपनी ने वादा किया है कि हम जितना संभव हो सकेगा, हम आपकी सेवा के लिए लौटकर आएंगे। फ्लिपकार्ट ने एडवाइजरी में कहा है कि यह एक मुश्किल समय है। ऐसा समय पहले कभी नहीं आया है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि लोगों ने घरों में रहकर देश की सेवा की है। ऐसे में आपसे अपील है कि आप घरों में रहे और सुरक्षित रहें। जानकारों का मानना है कि लॉकडाउन के दौरान डिलीवरी सेवा प्रभावित होने के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है।


पीएम ने किया है 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान
कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम 8 बजे अपने संबोधन में पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के हर राज्य, हर जिले, हर कस्बे और हर मोहल्ले को लॉकडाउन किया जाएगा। 29 मिनट के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा- ‘हिंदुस्तान को बचाने के लिए 21 दिन का यह लॉकडाउन बेहद जरूरी है। यह जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा और यह एक तरह से कर्फ्यू ही है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइए। 21 दिन नहीं संभले तो आपका देश और आपका परिवार 21 साल पीछे चला जाएगा। कोरोना से मुकाबले के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। हमें संक्रमण के चक्र को तोड़ना होगा। कोरोना से तभी बचा जा सकता है, जब घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघी जाए।’


भारत में 15 दिन में 11 लोगों की मौत
देश में कोरोनावायरस की स्थिति गंभीर होती जा रही है। संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार कर गया। 15 दिन में संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार सुबह मदुरै में 54 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने कहा कि मरीज को लंबे समय से डायबिटीज और ब्ल्डप्रेशर की समस्या थी। तमिलनाडु में कोरोना से यह पहली मौत है। इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में एक संक्रमित की मौत हुई थी। यहां 63 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें भी पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन 11 लोगों की जान गई है, उनमें से 8 को शुगर या ब्लडप्रेशर की समस्या थी। पूरी दुनिया में कोरोना से अब तक 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
corona, coronavirus ; online marketing ; Flipkart will be temporarily closed for 21 days during lockdown, appeals to people to stay in homes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QITgI2

No comments:

Post a Comment

Pages