आरकॉम पर करीब 82,000 करोड़ रुपए का बकाया
आरकॉम पर सिक्यॉर्ड कर्ज 33000 करोड़ रुपए का है और लेंडर्स ने 49000 करोड़ रुपए का दावा किया है। पिछले दिनों आरकॉम ने अपनी असेट बेचकर कर्ज चुकाने की कोशिश की थी। इसके लिए अनिल अंबानी ने रिलायंस जियो से भी संपर्क किया था लेकिन यह डील कई वजहों से नहीं हो पाई थी। जियो ने आरकॉम के असेट को खरीदने से मना कर दिया था। जियो का कहना था कि वह नहीं चाहती है कि उसे आरकॉम के भारी भरकम कर्ज का बोझ भी उठाना पड़े। बाद में स्वीडिश टेलिकॉम कंपनी एरिक्शन ने इन्सॉल्वेंसी के लिए अपील दायर की और इस प्रक्रिया की शुरुआत हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uNwQxs
No comments:
Post a Comment