Poco X2 के नए वेरिएंट की आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल, जानें कीमत व ऑफर्स - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 2 March 2020

Poco X2 के नए वेरिएंट की आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल, जानें कीमत व ऑफर्स

नई दिल्ली: Poco X2 के फीनिक्स रेड कलर वेरिएंट की आज भारत में सेल आयोजित की गयी है। कंपनी ने इस सेल को 'हेड फॉर रेड' सेल का नाम दिया गया है। ग्राहक दोपहर 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से हैंडसेट को खरीद सकते हैं। पोको एक्स2 को मार्केट में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया था। ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। इससे पहले जितनी बार फोन को फ्लैश सेल में लगाया गया है वो आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। बता दें कि फोन को भारत में पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Poco X2 Price and offers

फोन को 6GB रैम व 64GB स्टोरेज, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। इन तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 15,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। अगर ऑफर्स की बात करे तो आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से भुगतान करने या फिर EMI के तहत स्मार्टफोन खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यानी पहली सेल में ये तीनों वेरिएंट 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में मिलेगा।

Poco X2 Specifications

रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच 120Hz रिएलिटी फ्लो डिस्प्ले दिया गया, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी। POCO X2 में Qualcomm’s new Snapdragon 730G SoC का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन MIUI 11 आउट ऑफ द बॉक्स आता है जो Android 10 पर बेस्ड है।

Poco X2 Camera

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट और चौथा 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल कैमरा सेटअप है, जो 20- मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB टाइस सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ThoF69
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Pages