सेंसेक्स 331 अंक और निफ्टी 105 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 260 अंक ऊपर बंद हुआ था - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 26 April 2020

सेंसेक्स 331 अंक और निफ्टी 105 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 260 अंक ऊपर बंद हुआ था

सप्ताह में आज कारोबार के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 331.82 अंक ऊपर और निफ्टी 105.30 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 535.86 अंक या 1.68% नीचे 31,327.22 पर और निफ्टी 159.50 पॉइंट या 1.71% नीचे 9,154.40 पर बंद हुए थे।

अमेरिकी-चीनी बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, लेकिन कई देशों के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 260.01 अंक ऊपर 23,775.30 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.65 फीसदी बढ़त के साथ 139.77 अंक ऊपर 8,634.52 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.39 फीसदी बढ़त के साथ 38.94 पॉइंट ऊपर 2,836.74 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.54 फीसदी बढ़त के साथ 15.25 पॉइंट ऊपर 2,823.78 पर बंद हुआ। हालांकि, फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजरों में गिरावट रही।

कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27,890 हो गई है। इनमें 20,486 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 6,523 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 881 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,994,796 हो चुकी है। इनमें 206,995 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 878,236मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 55,413 हो चुकी है।

09:30 AM बीएसई के सभी सेक्टर में बढ़त है। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.35% की बढ़त है।

09:27 AM बीएसई के सिर्फ 2 इंडेक्स में गिरावट है, अन्य सभी में बढ़त बनी हुई है।

09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।

09:15 AMसेंसेक्स 460.26 अंक ऊपर 31,787.48 पर और निफ्टी 154.10 पॉइंट ऊपर 9,308.50 पर कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी-चीनी बाजार बढ़त के साथ बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, लेकिन कई देशों के बाजारों में गिरावट देखने को मिली।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को 436.46 अंकों की गिरावट के साथ बंद होने वाला बाजार आज 331.82 पॉइंट ऊपर खुला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VD9G7D

No comments:

Post a Comment

Pages