क्या है राइट्स इश्यू, निवेशकों को कैसे होता है फायदा? - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 April 2020

क्या है राइट्स इश्यू, निवेशकों को कैसे होता है फायदा?

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने राइट्स इश्यू जारी करने का संकेत दिया है। कंपनी ने कहा है कि 30 अप्रैल को होने वाली बैठक में राइट्स इश्यू पर फैसला होगा। आपने पहले भी राइट्स इश्यू के बारे में सुना होगा। राइट्स इश्यू क्या है? कंपनियों इसे क्यों लाती हैं और इसके निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? आज हम आपको इन सब सवालों के जवाब देने जा रहे हैं...


राइट्स इश्यू का मतलब
शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कंपनियां पूंजी जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लाती हैं। इसके तहत कंपनियां अपने मौजूदा शेयरधारकों को ही अतिरिक्त शेयर खरीदने को मंजूरी देती हैं। शेयरधारक कंपनी की ओर से तय अवधि में ही राइट्स इश्यू के तहत शेयर खरीद सकते हैं। राइट्स इश्यू के तहत शेयरधारक एक निश्चित अनुपात में ही शेयर खरीद सकते हैं। यह अनुपात कंपनी तय करती है।


उदाहरण: मान लीजिए कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए 1:3 का अनुपात तय किया है। इसका मतलब यह है कि शेयरधारक अपने पास पहले से मौजूद 3 शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर खरीद सकता है।


क्यों लाया जाता है राइट्स इश्यू?
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि कंपनियां पूंजी जुटाने के लिए राइट्स इश्यू पेश करती हैं। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनियां अपने कारोबार का विस्तार या अन्य कंपनियों के अधिग्रहण के लिए करती हैं। कुछ कंपनियां कर्ज के भुगतान के लिए भी राइट्स इश्यू के जरिए पूंजी जुटाती हैं।


शेयर पर पड़ता है यह असर

  • राइट्स इश्यू से कंपनी का इक्विटी बेस बढ़ जाता है।
  • स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ जाती है।
  • शेयरों की संख्या बढ़ने से कंपनी के मालिकाना हक पर कोई असर नहीं पड़ता।
  • कंपनी का मालिकाना हक उन्हीं लोगों के पास रहता है जिनके पास राइट्स इश्यू जारी करने से पहले था।


निवेशकों को मिलता है डिस्काउंट
राइट्स इश्यू के जरिए शेयर खरीदने पर कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिस्काउंट भी देती हैं। इससे शेयरधारक के पास कम कीमत में अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका रहता है। हालांकि, राइट्स इश्यू के तहत शेयरधारक के लिए शेयर खरीदना जरूरी नहीं है।
उदाहरण: यदि किसी कंपनी के शेयर की कीमत 100 रुपए है। कंपनी राइट्स इश्यू के तहत 10 फीसदी डिस्काउंट की घोषणा करती है। ऐसे में शेयरधारक 90 रुपए प्रति शेयर की दर से अतिरिक्त शेयर खरीद सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
What is a rights issue, how do investors benefit?


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W3WZ4H

No comments:

Post a Comment

Pages