लॉकडाउन के बाद घरेलू उड़ानों में वेलकम ड्रिंक और गरम खाना नहीं देगी विस्तारा एयरलाइंस, कई नियम बदले - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 30 April 2020

लॉकडाउन के बाद घरेलू उड़ानों में वेलकम ड्रिंक और गरम खाना नहीं देगी विस्तारा एयरलाइंस, कई नियम बदले

विस्तारा एयरलाइंस ने गुरुवार को कहा कि लॉकडाउन की अवधि के बाद घरेलू उड़ानों के यात्रियों को मिलने वाली कई सेवाओं में अस्थायी बदलाव किया गया है। कंपनी का दावा है कि इन बदलावों के बाद उड़ान के दौरान मानव संपर्क में 80 फीसदी तक की कमी आ जाएगी। कंपनी ने कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए घरेलू फ्लाइट्स की प्रीमियम इकोनॉमी क्लास और इकोनॉमी क्लास के लिए यह बदलाव किया है।

वेलकम ड्रिंक और गरम खाना नहीं मिलेगा
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उड़ान के दौरान मिलने वाले मील के विकल्पों में कमी की गई है। इसके तहत अब यात्रियों को ऑनबोर्ड सेल्स, वेलकम ड्रिंक, गरम खाना और गरम पेय पदार्थ नहीं मिलेंगे। इसके अलावा बिजनेस क्लास और प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में अब स्टारबक्स कॉफी और टर्किश तौलिया उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। कंपनी के मुताबिक, अब सभी फ्लाइट्स में कप में खुले पानी के बजाए 200 मिलीलीटर की सीलबंद बोतल दी जाएगी। प्रीमियम इकोनॉमी, इकोनॉमी केबिन और इकोनॉमी लाइट फेयर का चुनाव करने वाले यात्रियों को ठंड़ा रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया जाएगा। विमानन कंपनी ने कहा है कि मानव संपर्क को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की जाएगी।

केबिन क्रू को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विस्तारा एयरलाइंस ने कहा है कि मानव संपर्क को कम करने और कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए केबिन क्रू के सदस्यों को जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। एयरलाइंस ने कहा है कि केबिन क्रू के सभी सदस्यों की टेक-ऑफ से पहले और लैंडिंग के बाद थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी या यात्री में कोविड-19 के लक्षण दिखाई देते हैं तो केबिन क्रू के सदस्यों को क्वारंटाइन करके उनकी जांच की जाएगी। केबिन क्रू के सदस्य फेस मास्क और डिस्पोजेबल ग्लव्स जैसे पर्सनल प्रोटेक्टिव उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे। संपर्क में आने से कोरोना फैलने के खतरे को देखते हुए कंपनी ने उड़ान के दौरान मैगजीन और पढ़ी जाने वाली अन्य सामग्री को भी हटाने का फैसला किया है।

देश में 25 मार्च से बंद पड़ी हैं घरेलू उड़ानें
कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च से लॉकडाउन लगा रखा है। तभी से देश में घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 22 मार्च से बंद पड़ी हैं। अभी लॉकडाउन की अवधि यानी 3 मई तक कमर्शियल उड़ानों पर रोक लगी हुई है। वहीं, सरकार ने विमानन कंपनियों से कहा है कि वह बिना आदेश टिकट की बुकिंग ना करें। आपको बता दें कि देश में कोरोना के अब तक 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 1074 लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विस्तारा एयरलाइंस ने लॉकडाउन के बाद उड़ान शुरू होने पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में बदलाव का ऐलान किया है। यह नए नियम घरेलू उड़ानों पर लागू होंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YiYtuL

No comments:

Post a Comment

Pages