Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite आज होगा लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 29 April 2020

Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite आज होगा लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली। Xiaomi आज ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite को लॉन्च करने वाला है। कुछ समय पहले Mi Note 10 Lite यूएस की FCC सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। वहीं Redmi Note 9 से पहले कंपनी ने भारत में Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया जा चुका है। यूजर्स Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite की लॉन्चिंग इवेंट आज शाम 5.30 बजे कंपनी के YouTube चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते हैं।

Redmi Note 9 के स्पेसिफिकेशन्स

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 9 स्मार्टफोन में 1,080x2,340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्किन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन MediaTek Hellio G85 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें 6GB रैम दिया जा सकता है। पावर के लिए 5,020mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है।

Mi Note 10 Lite के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने एक पोस्टर के जरिए Mi Note 10 Lite का डिजाइन स्पष्ट किया है। फोन में वर्टिकल डिजाइन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फ्रंट में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच देखने को मिलेगा। फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगाा। इस फोन में Snapdragon 730G चिपसेट का इस्तेमाल होगा। पावर के लिए 5,260mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zMakaF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Pages