124 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के पहले मिनट में ही गिरा, निफ्टी भी लुढ़का; सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 133 अंक ऊपर बंद हुआ था - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 May 2020

124 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के पहले मिनट में ही गिरा, निफ्टी भी लुढ़का; सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 133 अंक ऊपर बंद हुआ था

सप्ताह में आज कारोबार के तीसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 124.12 अंक ऊपर और निफ्टी 21.20 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में बाजार में उतार-चढ़ावदिखने लगा।इससे पहले मंगलवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 548.65 अंक तक ऊपर पहुंचा, लेकिन ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में ये 311.78 अंक तक नीचे गिर गया। इसके बाद बाजार को संभलने का मौका नहीं मिला और गिरावट के साथ ही बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 261.84 अंक नीचे 31,453.51 पर और निफ्टी 87.90 पॉइंट नीचे 9,205.60 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार बढ़त तो चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 133.33 अंक ऊपर 23,883.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 98.41 अंक ऊपर 8,809.12 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.90 फीसदी बढ़त के साथ 25.70 पॉइंट ऊपर 2,868.44 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 1.65 अंक नीचे 2,858.44 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49,400 हो गई है। इनमें 33,561 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 14,142 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,693 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,726,701 हो चुकी है। इनमें 258,295 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,241,314 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 72,271 हो चुकी है।

10:17 AM बीएसई सेंसेक्स हेल्थकेयर की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 10 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

10:10 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल अब 22 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

10:02 AM सेंसेक्स 101.42 अंक ऊपर 31,554.93 पर और निफ्टी 3.95 पॉइंट ऊपर 9,209.55 पर कारोबार कर रहा है।

09:46AM बीएसई बैंकेक्स में सिटी यूनियन बैंक के शेयरों को छोड़कर अन्य सभी में गिरावट है।

09:40 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स।

09:38 AM सेंसेक्स 253.98 अंक नीचे 31,193.47 पर और निफ्टी 77.60 पॉइंट नीचे 9,128.00 पर कारोबार कर रहा है।

09:33 AM बीएसई सेंसेक्स के 23 में से 5 सेक्टर में बढ़त अन्य सभी में गिरावट है।

09:31 AM बीएसई सेंसेक्स के 32 में से 5इंडेक्स में बढ़त अन्य सभी में गिरावट है।

09:25 AM सेंसेक्स 213.93 अंक नीचे 31,239.58 पर और निफ्टी 63.25 पॉइंट नीचे 9,142.35 पर कारोबार कर रहा है।

09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 7 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AMसेंसेक्स 124.12 अंक ऊपर 31,577.63 पर और निफ्टी 21.20 पॉइंट ऊपर 9,226.80 पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को 261 अंक नीचे बंद हुआ बीएसई सेंसेक्स आज 124 अंक ऊपर खुला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yuRJ2g

No comments:

Post a Comment

Pages