कोरोना से लड़ाई में फंड इकट्ठा करने के लिए दिल्ली सरकार ने 2 करोड़ दिल्लीवासियों एक और बड़ा झटका दिया है। दिल्ली सरकार ने ऑटो फ्यूल पर लगने वाले वैट में बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.67 रुपए और डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।
71.26 रुपए प्रति लीटर हुआ पेट्रोल
दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए से बढ़कर 71.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार से डीजल की कीमत 62.29 रुपए से बढ़कर 69.39 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब पेट्रोल पर अब वैट बढ़कर 16.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल पर वैट 16.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल पर 27 फीसदी के बजाए 30 फीसदी और डीजल पर 16.75 फीसदी के बजाय 30 फीसदी वैट लग रहा है।
50 दिन बाद बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत
कोरोना संक्रमण के कारण इस समय क्रूड की कीमतों में तेज गिरावट चल रही है। इसको देखते हुए देश में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में 50 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। देश में इस समय पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना के आधार पर बदलाव होता है। यह बदलाव विदेशी मुद्रा दर और क्रूड की कीमतों के आधार पर होता है।
सोमवार को शराब पर लगाया था 70 फीसदी कोरोना सेस
दिल्ली सरकार ने कोरोना से लड़ाई में फंड इकट्ठा करने के लिए सोमवार को ही शराब ने 70 फीसदी कोरोना सेस लगाया था। इसके राजधानी दिल्ली में शराब की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। अब राजधानी दिल्ली में 1000 रुपए वाली शराब की बोतल 1700 रुपए में मिल रही है। आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने सोमवार से ही शराब की बिक्री की अनुमति दी है।
अन्य राज्य भी बढ़ा सकते हैं वैट
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन से राज्यों की आय घट गई है। राज्य सरकार आय बढ़ाने के लिए कई उपाय कर रही हैं। इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में बढ़ोतरी की है। अब आशंका जताई जा रही है कि अन्य राज्य भी आय बढ़ाने के लिए पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zar2Qu
No comments:
Post a Comment