एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले ये हैं 7 प्लान, 179 से 398 रु. तक वाले इन प्लान्स में मिलते हैं कई फायदे - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 3 May 2020

एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले ये हैं 7 प्लान, 179 से 398 रु. तक वाले इन प्लान्स में मिलते हैं कई फायदे

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 28 दिनों की वैलिडिटी वाले कई प्लान ऑफर करता है। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा के अलावा इंश्योरेंस जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं। हम आपको एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब प्लान चुन सकते हैं।


179 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में बीमा भारती एक्सा लाइफइंश्योरेंस कंपनी की तरफ से 2 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंसमिलरहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी।


219 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोज 1जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री एसएमएस दिए जाते हैं। प्लान लेने वाले फ्री में विंक में विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप को ऐक्सेस करसकते हैं।


249 रुपए वाला प्लान
28 दिन की वैलिडिटी के इस प्लान में आपको रोज 1.5जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आने वाले इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।


279 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में कंपनी 4 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस दे रही है। 28 दिन की वैलिडिटी के सात आने वाले इस प्लान में आपको रोज 1.5जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आने वाले इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।


298 रुपए वाला प्लान

2जीबी डेली डेटा के साथ आने वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। रोज 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का भी
सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।


349 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। इसके अलावा प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम और विंक म्यूजिक की भी मेंबरशिप मिलती है।


398 रुपए वाला प्लान
ये प्लान ज्यादा डाटा चाहने वालों के लिए सही है क्योंकि इसमें रोज 3जीबी डेटा दिया जा रहा है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस का फायदा मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
179 रुपए वाले प्लान में बीमा भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से 2 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस ऑफर किया जा रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wod1Xc

No comments:

Post a Comment

Pages