सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 467.55 अंक ऊपर और निफ्टी 135.90 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले सोमवार को कारोबार के पहले दिन बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 2085.60 अंक तक नीचे गिर गया था, लेकिन बाद में यह 2002.27 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। यह सेंसेक्स की 8वीं सबसे बड़ी गिरावट थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2002.27 अंक नीचे 31,715.35 पर और निफ्टी 566.40 पॉइंट नीचे 9,293.50 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 26.07 अंक ऊपर 23,749.80 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.23 फीसदी बढ़त के साथ 105.77 अंक ऊपर 8,710.72 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.42 फीसदी बढ़त के साथ 12.03 पॉइंट ऊपर 2,842.74 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.33 फीसदी बढ़त के साथ 37.64 अंक ऊपर 2,860.08 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46,437 हो गई है। इनमें 32,020 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 12,847 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,566 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,645,539 हो चुकी है। इनमें 252,396 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,194,476 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 69,921 हो चुकी है।

09:27 AM बीएसई के लगभग सभी सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले।

09:25 AM बीएसई के लगभग सभी इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:22 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। ओएनसीजी के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.85 फीसदी बढ़त है।

09:15 AMसेंसेक्स 482.68 अंक ऊपर 32,198.03 पर और निफ्टी 124.55 पॉइंट ऊपर 9,418.05 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W18FGC
No comments:
Post a Comment