दुनियाभर में मशहूर गोल्ड जिम का व्यवसाय हुआ ठप, कंपनी ने किया खुद को दिवालिया घोषित, पिछले 50 सालों से फिटनेस के कारोबार से है जुड़ी - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 May 2020

दुनियाभर में मशहूर गोल्ड जिम का व्यवसाय हुआ ठप, कंपनी ने किया खुद को दिवालिया घोषित, पिछले 50 सालों से फिटनेस के कारोबार से है जुड़ी

दुनियाभर में अपने जिम के लिए मशहूर गोल्ड जिम (Gold Gym) ने अपने आपको दिवालिया घोषित करने का फैसला किया है। कंपनी ने अमेरिका में बैंक्रप्टसी प्रॉटेक्शन फाइल कर दिया है। बता दें कि कोरोना संकट की वजह से दुनिया के अधिकतर देशों में लंबे समय से लॉकडाउन लगा हुआ है। इस लॉकडाउन के कारण दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इसका प्रभाव अब बड़ी-बड़ी कंपनियों पर भी पड़ रहा है। गोल्ड जिम का व्यवसाय भी चौपट होने के कगार पर है।


दुनियाभर में 700 से ज्यादा जिम
बता दें कि कंपनी गोल्ड ब्रैंड के नाम से दुनियाभर में 700 से अधिक जिम चलाती है, जिनमें अधिकतर फ्रैंचाइजी हैं और लोगों के बीच यह काफी मशहूर है। यह जिम पिछले पचास साल से फिटनेस का कारोबार चला रहा है। कंपनी के संस्थापक जो गोल्ड ने सबसे पहला जिम वेनिस और कैलिफोर्निया में खोला था।


कंपनी ने हम वापस आएंगे
कंपनी के सीईओ एडम जिटसिफ ने वीडियो बयान में कहा, 'कोरोना वायस संकट की वजह से हमारा बिजनस बुरी तरह चौपट हुआ, जिसके लिए हमें तत्काल और निर्णायक कदम उठाने की जरूरत थी, ताकि हम फिर से उठ खड़े हो सकें।' उन्होंने अपने ग्राहकों तथा कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि अगर जल्द नहीं तो कंपनी ने अगस्त तक इस बैंक्रप्टसी प्रॉटेक्शन से बाहर निकलने की योजना बनाई है। साथ ही यह भी कहा कि 'हम कहीं नहीं जा रहे हैं।'


अमेरिका में होंगे 30 जिम बंद
गोल्ड जिम ने अमेरिका में चैप्टर 11 के तहत राहत मांगते हुए याचिका दायर की है कि उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया जाए। कंपनी ने कहा है कि लॉकडाउन में बिजनेस पूरी तरह से ठप पड़ गया है। कंपनी के इस कदम से उसके स्वामित्व वाली 30 जिम बंद हो जाएगी।


भारत में भी 120 गोल्ड जिम है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिटनेस चेन के भारत में लगभग 120 जिम चलते हैं। ज्यादातर जिम महानगरों में ही हैं। गोल्ड जिम रसूख वालों और अमीरों के लिए एक क्लास जिम माना जाता है। इस जिम में ज्यादातर सालाना पैकेज पर ही सदस्यता दी जाती है। अगर गोल्ड जिम दिवालिया घोषित हुआ तो भारत में भी हजारों लोग इससे प्रभावित होंगे। उल्लेखनीय है कि भारत में गोल्ड जिम ने 2002 में मुंबई से अपने कारोबार की शुरुआत की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी के संस्थापक जो गोल्ड ने सबसे पहला जिम वेनिस और कैलिफोर्निया में खोला था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b7cUF3

No comments:

Post a Comment

Pages