यदि आप स्टार्टअप का संचालन करते हैं और फंडिंग की राह देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। योरनेस्ट वेंचर कैपिटल ने स्टार्टअप फंडिंग के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का नाम SOAR रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत योरनेस्ट कैपिंटल चुने हुए स्टार्टअप्स में 2.5 लाख डॉलर (करीब 1.8 करोड़ रुपए) से लेकर 1 मिलियन डॉलर (करीब 7.5 करोड़ रुपए) तक का निवेश करेगा।
यह स्टार्टअप्स कर सकते हैं आवेदन
योरनेस्ट वेंचर कैपिटल की ओर से जारी बयान के अनुसार इस कार्यक्रम के तहत निवेश पाने के लिए टेक स्टार्टअप आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, डिस्ट्रिब्यूटिड लेजर टेक्नोलॉजी, क्लाउड ऑफरिंग, डवलपर्स टूल्स, एंटरप्राइजेज सास (SaaS), रोबोटिक्स, हार्डवेयर, इंडस्ट्रियल आईओटी, रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर, वियरेबल्स और वर्चुअल रियालिटी से जुड़े स्टार्टअप आवेदन कर सकते हैं।
14 मई तक कर सकते हैं आवेदन
बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम में निवेश पाने के लिए 1 मई से आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 मई है। स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्ट होने वाले स्टार्टअप्स से सपर्क किया जाएगा। इसके बाद दूसरे दौर की स्क्रीनिंग की जाएगी। 15 जून को शर्तों की जानकारी दी जाएगी। योरनेस्ट वेंचर कैपिटल के एमडी सुनील के गोयल के मुताबिक तकनीक आधारित स्टार्टअप्स को फंडिंग जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KSPict
No comments:
Post a Comment