8 अंक नीचे खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के 15 मिनट में 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में 90 पॉइंट की गिरावट; बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 218 अंक नीचे बंद हुआ था - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 6 May 2020

8 अंक नीचे खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के 15 मिनट में 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में 90 पॉइंट की गिरावट; बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 218 अंक नीचे बंद हुआ था

सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 8.06 अंक नीचे और निफ्टी 36.85 पॉइंट नीचे खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के 15 मिनट में ही सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा नीचे लुढ़क गया। इससे पहले बुधवार को बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। कल सुबह सेंसेक्स 124.12 अंक ऊपर और निफ्टी 21.20 पॉइंट ऊपर खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान ये बीएसई 517.33 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 232.24 अंक ऊपर 31,685.75 पर और निफ्टी 65.30 पॉइंट ऊपर 9,270.90 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी-चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद
बुधवार को दुनियाभर के बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 218.45 अंक नीचे 23,664.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 45.27 अंक ऊपर 8,854.39 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.70 फीसदी गिरावट के साथ 20.02 पॉइंट नीचे 2,848.42 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 0.85 अंक नीचे 2,877.29 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53,007 हो गई है। इनमें 35,887 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 15,331 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,785 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,822,860 हो चुकी है। इनमें 265,076 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,302,297 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 74,799 हो चुकी है।

10:05 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; इसमेंहिंदुस्तान लिवरके शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

10:02 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; इसमेंअडानी पोर्ट्स और एसईजेड के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:50 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स की 9 में से 6 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; RBL के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.91% की बढ़त है।

09:34 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स; HCL टेक और सनफार्मा के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त।

बिजनेस टाइकून अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी वेदांता लिमिटेड अपनी भारतीय तेल यूनिट केयर्न ऑयल एंड गैस कारोबार में से करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण क्रूड की कीमतों में आई भारी गिरावट को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है।

आईएनएस मार्किट इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स अप्रैल 2020 में भारी गिरावट के साथ 5.4 पर आ गया। मार्च में यह 49.3 पर था। इंडेक्स की ताजा स्थिति बताती है कि दिसंबर 2005 में कारोबारी गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने की शुरुआत किए जाने के बाद से सेवा क्षेत्र का उत्पादन गिरकर अब तक के निचले स्तर पर आया।

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स के 23 में से सिर्फ 7 सेक्टर में बढ़त है। अन्य सभी में गिरावट है।

09:25 AM बीएसई सेंसेक्स के 32 में से 15 इंडेक्स में बढ़त और 17 में गिरावट है।

09:22 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 21 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AMसेंसेक्स 178.30 अंक नीचे 31,463.87 पर और निफ्टी 83.00 पॉइंट नीचे 9,187.90 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला हाल रहा

अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 218.45 अंक नीचे 23,664.60 पर बंद हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 232 अंक ऊपर बंद हुआ था, लेकिन आज ये 8 अंक की गिरावट के साथ खुला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fs43RB

No comments:

Post a Comment

Pages