ब्रिटेन में अप्रैल में कारों की बिक्री 97 फीसदी गिरी, 1946 के बाद यह सबसे बड़ी मासिक गिरावट - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 May 2020

ब्रिटेन में अप्रैल में कारों की बिक्री 97 फीसदी गिरी, 1946 के बाद यह सबसे बड़ी मासिक गिरावट

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण ब्रिटेन (यूनाइ़टेड किंगडम) में कारों की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। सोसायटी फॉर मोटर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडर्स (एसएमएमटी) के मुताबिक, अप्रैल 2020 में ब्रिटेन में केवल 4 हजार कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इस साल कारों की बिक्री में 97 फीसदी की गिरावट आई है।


1946 से बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट
एसएमएमटी के चीफ एक्जीक्यूटिव माइक हॉज ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि अप्रैल महीने में जिन 4000 कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, उसमें से 70 फीसदी कारों की खरीदारी कंपनियों ने अपनी फ्लीट में शामिल करने के लिए की है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन में सभी कार शोरूम बंद पड़े हैं। हॉज ने कहा कि जब आप सभी कार शोरूम को पूरे अप्रैल बंद करने के लिए कहेंगे तो कारों की ना के बराबर बिक्री पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए।


अप्रैल 2019 में बिकी थीं 1,61,064 कारें
एसएमएमटी के एक प्रवक्ता के मुताबिक इन चार हजार कारों की बिक्री प्रमुख कार्यों से जुड़े वर्कर्स के लिए की गई है, जिनकी इन्हें काफी आवश्यकता था। प्रवक्ता ने बताया कि यह कारें डीलरशिप के बजाए थोक विक्रेता या सीधे मैन्युफैक्चरर्स से की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अप्रैल में 1,61,064 नई कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जो इस साल घटकर 4 हजार रह गया है।


2020 में 1.68 मिलियन कारों की बिक्री की उम्मीद
इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों का कहना है कि 2020 में 1.68 मिलियन नई कारों का रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है। जबकि 2019 में 2.3 मिलियन कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। हॉज का कहना है कि ब्रिटेन के कुछ कार निर्माताओं का स्टाफ इसी सप्ताह काम पर लौट आएगा। हालांकि, उत्पादन के पूरी क्षमता पर लौटने में लंबा समय लग सकता है।


सुरक्षित ऑपरेशन शुरू करने का रास्ता खोज रहे निर्माता
हॉज ने कहा कि अधिकांश निर्माता सुरक्षित वातावरण में ऑपरेशन शुरू करने का रास्ता खोज रहे हैं। लेकिन यह काफी धीमा रहेगा और उत्पादन बढ़ने की गति काफी धीमी रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के कारण मोटर इंडस्ट्री के लिए काफी कठिन समय चल रहा है। कारों की बिक्री के लिए मोटर इंडस्ट्री संघर्ष कर रही है। इसके अलावा नए इमिशन लक्ष्यों के कारण डीजल वाहनों की मांग भी गिर गई है।


मार्च से बंद पड़ा है कारों का उत्पादन
कोरोनावायरस संक्रमण के कारण ब्रिटेन में कारों का उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ब्रिटेन की अधिकांश कार निर्माता फैक्ट्रियों में मार्च से ही उत्पादन बंद पड़ा है। उत्पादन के दोबारा शुरू होने को लेकर अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण ब्रिटेन में मार्च से ही कारों का उत्पादन ठप पड़ा है। पूरे देश में डीलर शोरूम बंद होने के कारण बिक्री भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L18d51

No comments:

Post a Comment

Pages