खत्म होने वाला है सबसे बड़ा तारा, पृथ्वी के बेहद करीब मिला Black Hole - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 6 May 2020

खत्म होने वाला है सबसे बड़ा तारा, पृथ्वी के बेहद करीब मिला Black Hole

नई दिल्ली। कोरोना (Coronavirus) काल में ब्रह्मांड (Universe) में इन दिनों हलचल मची है। खगोलविदों ने (Astronomers) पृथ्वी के अब तक के सबसे नजदीकी (ब्लैक होल) Black Hole की खोज की है। यह धरती से करीब एक हजार प्रकाश वर्ष (Light Years) दूर है। ये इतना करीब है कि इसके साथ दो अन्य तारों (Stars) को बिना दूरबीन के भी देखा जा सकता है।

यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के खगोलविद थॉमस रिविनिउस ने (ब्लैक होल) के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक धरती से एक प्रकाश वर्ष की दूरी साढ़े नौ हजार अरब किलोमीटर दूरी के बराबर होती है। (ब्लैक होल) की खोज में रिवनिउस ने टीम का नेतृत्व किया था। इस बारे में ‘एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स’ (Astronomy and Astrophysics) में एक रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई थी। चूंकि (ब्लैक होल) किसी तारे के वजूद के खत्म होने पर बनता है इसलिए वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी के निकट एक बड़े तारे का अंत हो रहा है।

मालूम हो कि इससे पहले इससे पहले धरती के नजदीक एक और (ब्लैक होल) (Nearest Black Hole) मिला था। जो लगभग तीन 3,200 वर्ष दूर था। हार्वर्ड ब्लैक ***** इनीशिएटिव के निदेशक एवी लोएब ने भी ऐसे (ब्लैक होल) होने की भी संभावना जताई।

क्या होता है (ब्लैक होल)
(ब्लैक होल) किसी तारे का आखिरी वक्त माना जाता है। खगोलविदों के अनुसार जब कोई विशाल तारा खत्म होने वाला होता है तो वह अपने ही भीतर सिकुड़ने लगता है। आखिर में ये (ब्लैक होल) बन जाता है जो अपने भीतर किसी भी बड़ी से बड़ी चीज को निगल सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zYoQfh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Pages