Mobile Tips: Phone को फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 6 May 2020

Mobile Tips: Phone को फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स

नई दिल्ली। गर्मियों में अक्सर फोन चार्ज करते समय गर्म हो ( Phone Heat While Charging ) जाता है। ऐसे में यूजर्स घबरा जाते हैं और फोन के चार्जिंग से निकाल लेते हैं ताकि उसे फटने से बचा सके। चलिए आज इससे बचने के कुछ टिप्स देते हैं जिसकी मदद से आप अपने फोन को गरम ( Control Heating of Smartphone ) होने से बचा सकते हैं।

चार्ज करने से पहले निकाल दें कवर

गर्मियों में मोबाइल को चार्ज करते वक्त जरूर कवर को निकाल दें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो गर्मी फोन से बाहर की नहीं निकलेगी, जिससे मोबाइल ज्यादा गर्म हो जाएगा और वो फट भी सकता है। इसके अलावा बैटरी भी जल्दी खबर होगी।

ऑरिजनल चार्जर का करें यूज

फोन को चार्ज करते समय रिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें। किसी दूसरे चार्जर का नहीं क्योंकि इससे फोन की बैटरी पर बुरी तरह से प्रभावित होती है और उसके खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

फास्ट चार्जिंग ऐप का नहीं करें इस्तेमाल

फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए आज-कल लोग फास्ट चार्जिंग वाली थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही फोन से ऐसे ऐप्स को डिलीट करें क्योंकि इससे बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और उसके जल्दी खराब होने के चांस होते हैं। इतना ही नहीं ये फोन को गर्म भी कर देते हैं, जिससे फोन फट भी सकता है।

39,999 रुपये वाला Apple iPhone 6 Plus मिल रहा है महज 13,699, यहां से करें ऑडर

20 फीसदी बैटरी होने पर करें चार्ज

अक्सर ऐसा होता है कि फोन की बैटरी 70-80 फीसदी होने के बाद भी चार्ज करने लगते हैं, जबकि इससे आपका फोन जल्दी खराब हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि फोन की बैटरी 20 फीसदी होने के बाद ही चार्ज करें ताकि फोन को खराब होने से बचाया जा सके।

कपड़े या बिस्तर पर न रखें फोन

मोबाइल को चार्ज करते समय अक्सर लोग उसे किसी कपड़े या फिर बिस्तर पर रख देते हैं, जिससे की फोन में खराब न हो, जबकि ऐसा करना गलत है। इससे फोन की गर्मी बाहर नहीं निकलती है और इसका असर सीधा बैटरी पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि फोन को किसी बुक या फिर उल्टा करके रखें ताकि हवा पास होती रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A4cJNX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Pages