Vivo की नई सर्विस , घर बैठे मैसेज करके खरीद सकेंगे अपना नया Smartphone - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 May 2020

Vivo की नई सर्विस , घर बैठे मैसेज करके खरीद सकेंगे अपना नया Smartphone

नई दिल्ली। कोरोनावायरस लॉकडाउन ( coronavirus Lockdown ) के बीच चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने ग्राहकों के लिए स्मार्ट रिटेल सर्विस शुरु की है।इसके जरिए ग्राहक वीवो इंडिया ( Vivo India ) फेसबुक पेज (Facebook Page), वीवो ई-स्टोर (Vivo E-Store) या फिर 8955771110 नंबर पर मैसेज (SMS) करके Smartphone ऑर्डर कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि 30 हजार इनस्टोर प्रमोटर और 20 हजार ऑफलाइन रिटेलर्स की मदद से ग्राहकों तक स्मार्टफोन पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अलावा ग्राहक फेसबुक पेज और एसएमएस के जरिए ब्रांड प्रमोटर से फोन की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके बाद अगर ग्राहक को फोन पसंद आता है, तो प्रमोटर ग्राहक की नजदीकी रिटलर्स को उसकी जानकारी दे देगा जिसके बाद ग्राहक स्मार्टफोन खरीद सकेंगे। वहीं रिटेलर्स स्मार्टफोन की होम डिलीवरी भी करेंगे।

Samsung Galaxy A50s के दाम में 2,471 रुपये की कटौती, जानिए नई कीमत

कंपनी का मानना है कि लॉकडाउन की वजह से लोगों को फोन खरीदने के लिए घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं , ऐसे में ये सर्विस लोगों की काफी सहायता करेगा। बता दें कि सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही देश के राज्यों को तीन जोन जैसे- ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में बांटा गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fkzInV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Pages