वोडाफोन-आइडिया ने शुरू की कस्टमर केयर चैटबॉट सर्विस, WhatsApp पर मिलेंगी कई जरूरी सुविधाएं - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 2 May 2020

वोडाफोन-आइडिया ने शुरू की कस्टमर केयर चैटबॉट सर्विस, WhatsApp पर मिलेंगी कई जरूरी सुविधाएं

लॉकडाउन के चलते टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने एक खास सर्विस पेश की है। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सपोर्ट के साथ कस्टमर केयर चैटबॉट शुरू किया है। इस वर्चुअल कस्टमर असिस्टेंट की मदद से यूजर्स WhatsApp पर अपने बिल, डाटा, प्लान या रिचार्ज आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


ऐप और वेबसाइट पर मिलेगी सुविधा
यह एआई पावर्ड डिजिटल कस्टमर सर्विस है। जो कि कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो गई है। इसके अलावा माय वोडाफोन और माय आइडिया ऐप पर भी इसे लाइव कर दिया गया है। वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को इसके लिए मैसेज भेजकर नोटिफिकेशन दिया गया है। साथ ही WhatsApp नंबर भी जारी किए गए हैं।


कैसे काम करती है ये सुविधा
जो वोडाफोन आइडिया यूजर्स वॉट्सऐप VIC का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें एसएमएस पर आए लिंक पर क्लिक करके असिस्टेंट से बात शुरू करनी होगी। अगर आप वर्चअल सपोर्ट की मदद से कस्टमर केयर से बात करना चाहते हैं तोवोडाफोन यूजर्स 9654297000 और आइडिया यूजर्स 7065297000 नंबर पर WhatsApp के जरिए मैसेज भेज सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस वर्चुअल कस्टमर असिस्टेंट की मदद से यूजर्स WhatsApp पर अपने बिल, डाटा, प्लान या रिचार्ज आदि से  जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VVIxgn

No comments:

Post a Comment

Pages