मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 176.41अंक नीचे और निफ्टी 51.85पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 286.33 अंक ऊपर और निफ्टी 83.8 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 429.87 अंक तक और निफ्टी 126 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 99.36 अंक ऊपर 36,693.69 पर और निफ्टी 34.65 पॉइंट ऊपर 10,802.70 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 10.50 अंक ऊपर 26,085.80 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.13 फीसदी गिरावट के साथ 226.60 अंक नीचे 10,390.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.94 फीसदी गिरावट के साथ 29.82 पॉइंट नीचे 3,155.22 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.54 फीसदी गिरावट के साथ 18.64 अंक नीचे 3,424.64 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में बढ़त रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,07,645 हो गई है। इनमें 3,11,422 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 5,72,112 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 23,727 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13,235,760 हो चुकी है। इनमें 575,525 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 138,247 हो चुकी है।

09:15 AMबीएसई 248.59 अंक नीचे 36,445.10 पर और निफ्टी 77.65 पॉइंट नीचे 10,725.05 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OnMXrL
No comments:
Post a Comment