यूनियन बैंक ने लोन की दरों में 20 पॉइंट की कटौती की, 11 जुलाई से लागू होंगी ब्याज की नई दरें - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 10 July 2020

यूनियन बैंक ने लोन की दरों में 20 पॉइंट की कटौती की, 11 जुलाई से लागू होंगी ब्याज की नई दरें

सरकारी क्षेत्र के प्रमुख बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शुक्रवार को लोन की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 20 पॉइंट की कटौती की है। बैंक ने जुलाई 2019 के बाद लगातार 13वीं बार ब्याज दरों में कटौती की है। नई दरें 11 जुलाई से लागू हो जाएंगी।

सभी अवधि के लोन पर लागू होगी कटौती

  • इस कटौती के बाद सभी अवधि के लोन पर एमसीएलआर दर 6.85% से लेकर 7.40% तक हो जाएगी।
  • 1 साल की अवधि के लोन पर एमसीएलआर दर 7.60 फीसदी से घटकर 7.40 फीसदी हो जाएगी।
  • तीन महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर दर 7.30 फीसदी से घटकर 7.10 फीसदी हो जाएगी।
  • 6 महीने की अवधि के लिए नई एमसीएलआर दर 20 पॉइंट घटकर 7.25 फीसदी हो जाएगी।

एसबीआई ने 14वीं बार की ब्याज दरों में कटौती

हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। SBI ने 3 महीने की अवधि तक मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5-10 आधार अंक यानी 0.05-0.10 फीसदी की कटौती कर 6.65 फीसदी कर दिया है। नई दरें 10 जुलाई से लागू हो गई हैं। SBI ने ब्याज दरों में लगातार 14वीं बार कटौती की है। इस कटौती के बाद बैंक की ब्याज दरें सबसे कम हो गई हैं।

केनरा बैंक ने 10 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की

केनरा बैंक ने इस सप्ताह की शुरुआत में ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, एक साल की अवधि के लिए MCLR 7.65 फीसदी से घटाकर 7.55 फीसदी कर दिया है। ओवरनाइट और एक महीने की अवधि वाली उधारी दरें भी 0.10 फीसदी घटकर 7.20 फीसदी रह गई हैं। इसी तरह तीन महीने का MCLR 7.55 फीसदी से घटकर 7.45 फीसदी रह गया है। ये कटौती 7 जुलाई से प्रभावी हो गई है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी की कटौती की

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने एक साल की MCLR 7.70 फीसदी से घटाकर 7.50 फीसदी कर दी है। ओवरनाइट, एक महीने और तीन महीने की अवधि के MCLR घटकर क्रमश: 7 फीसदी, 7.10 फीसदी और 7.20 फीसदी पर आ गई हैं। इसी तरह, बैंक ने 6 महीने की अवधि के MCLR को 7.50 फीसदी से घटाकर 7.30 फीसदी कर दिया है। ये कटौती 7 जुलाई से प्रभावी हो गई है।

HDFC ने 20 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की

एचडीएफसी ने बीते मंगलवार को MCLR में 20 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। बैंक ने अपने एक साल के MCLR को 7.65 फीसदी से घटाकर 7.45 फीसदी कर दिया है। ये कटौती 7 जुलाई से प्रभावी हो गई है।

RBI ने घटाई थी रेपो रेट

बैंकिंग व्यवस्था में पिछले कुछ महीनों में कर्ज की ब्याज दरों में गिरावट हुई है। आरबीआई ने पिछले महीने रेपो रेट में 0.40 फीसदी की कटौती की थी जिसके बाद यह 4 फीसदी के निचले स्तर पर आ गई थी। इसके पहले मार्च में भी रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूनियन बैंक ने कहा है कि ब्याज दरों में यह कटौती सभी अवधि वाले लोन पर लागू होगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iMQr4Z

No comments:

Post a Comment

Pages