थमने का नाम नहीं ले रहीं पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, दिल्ली में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.83 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 August 2020

थमने का नाम नहीं ले रहीं पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, दिल्ली में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.83 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

एक दिन के ब्रेक के बाद आज फिर पेट्रोल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी की गई है। आज दिल्ली में यह प्रति लीटर 10 पैसे महंगा होकर 81.83 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को भी इसकी कीमत में 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है। 12 दिनों में पेट्रोल के दाम 10 बार बढ़ चुके हैं।


12 दिनों में 1 रुपए 40 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
पेट्रोल के दामों में लगे आग थमने का नाम नहीं ले रही है। 12 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 10 बार बढ़ोतरी हुई है। जिससे पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपए 40 पैसे का उछाल आया है। 15 अगस्त तक पेट्रोल के दाम स्थिर थे लेकिन 16 अगस्त से इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल/रुपए लीटर डीजल/रुपए लीटर
दिल्ली 81.83 73.56
मुंबई 88.48 80.11
चेन्नई 84.82 78.86
कोलकाता 83.33 77.06
इंदौर 89.60 81.38
भोपाल 89.56

81.32

जयपुर 89.09 82.62
पटना 84.45 78.72

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31wpkof

No comments:

Post a Comment

Pages