सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 11.16 अंक नीचे और निफ्टी 15.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 3 फीसदी गिरावट के साथ खुले। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 111.81 अंक ऊपर और निफ्टी 37.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। उस दिन उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 304.39 अंक तक और निफ्टी 75.5 पॉइंट तक नीचे गिर गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 129.18 अंक नीचे 37,606.89 पर और निफ्टी 28.70 पॉइंट नीचे 11,073.45 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 114.67 अंक ऊपर 26,428.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.49 फीसदी बढ़त के साथ 157.46 अंक ऊपर 10,745.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.77 फीसदी बढ़त के साथ 24.90 पॉइंट ऊपर 3,271.12 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.70 फीसदी बढ़त के साथ 23.26 अंक ऊपर 3,333.26 पर बंद हुआ था। हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,04,702 हो गई है। इनमें 5,78,879 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 11,87,228 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 38,161 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18,232,906 हो चुकी है। इनमें 692,785 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 158,365 हो चुकी है।

09:30 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 6 में बढ़त और 17 में गिरावट है; ऑटो सेक्टर में 2% से ज्यादा की बढ़त है।

09:27 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 15 में बढ़त और 17 में गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 278.96 अंक नीचे 37,327.93 पर और निफ्टी 67.15 पॉइंट नीचे 11,006.30 पर कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31dBiC0
No comments:
Post a Comment