रुचि सोया को जून तिमाही मुनाफे में 13% की कमी, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से आचार्य बालकृष्ण का इस्तीफा - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 August 2020

रुचि सोया को जून तिमाही मुनाफे में 13% की कमी, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से आचार्य बालकृष्ण का इस्तीफा

रुचि सोया के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर नए एमडी राम भारत होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रोटेशन के तहत यह तय था और इस वजह से आचार्य ने इस्तीफा दिया। हालांकि वे चेयरमैन बने रहेंगे।

पतंजलि ग्रुप की कंपनी रुचि सोया को जून तिमाही मुनाफे में 13 % की कमी देखी गई। 30 जून को समाप्त हुई समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.25 करोड़ रहा। पिछले वर्ष मुनाफा 14.01 करोड़ रुपए था। कंपनी की कुल आय में भी कमी आई है। पिछले साल कंपनी का टोटल इनकम 3,125.65 करोड़ रुपए थी जो जून तिमाही में गिरकर 3,057.15 करोड़ रुपए हो गई है।

राम भारत कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर बने हैं। इनका कार्यकाल 19 अगस्त से दिसंबर 2020 तक का होगा। राम कंपनी के सर्वकालिक निदेशक पद भी कार्यरत हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आचार्य बालकृष्ण चेयरमैन पद पर बने रहेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hjmZCE

No comments:

Post a Comment

Pages