मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 149 अंक ऊपर और निफ्टी 46 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 132 अंक ऊपर और निफ्टी 40 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 460.22 अंक तक और निफ्टी 125.65 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 364.36 अंक ऊपर 38,799.08 पर और निफ्टी 94.85 पॉइंट ऊपर 11,466.45 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 378.13 अंक ऊपर 28,308.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.61 फीसदी बढ़त के साथ 71.01अंक नीचे 11,626.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.00 फीसदी बढ़त के साथ 34.12 पॉइंट ऊपर 3,431.28 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 6.52 अंक ऊपर 3,379.12 पर नीचे बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31,64,881 हो गई है। इनमें 7,02,669 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 24,03,101 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 58,546 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 23,809,241 हो चुकी है। इनमें 817,005 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 181,114 हो चुकी है।

09:15 AM बीएसई 149 अंक ऊपर 38,948.46 पर और निफ्टी 46 अंक ऊपर 11,513.10 पर खुला।
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j5enzY
No comments:
Post a Comment