बीएसई 184 अंक और निफ्टी 70 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 34 अंक ऊपर बंद हुआ था - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 16 August 2020

बीएसई 184 अंक और निफ्टी 70 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 34 अंक ऊपर बंद हुआ था

सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 184 अंक ऊपर और निफ्टी 70 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 122.45 अंक ऊपर और निफ्टी 52.85 पॉइंट के उछाल के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 107.63 अंक तक और निफ्टी 12.95 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 433.15 अंक या 1.13% नीचे 37,877.34 पर और निफ्टी 122.05 पॉइंट या 1.08% नीचे 11,178.40 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट और बढ़त दोनों देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 34.30 अंक ऊपर 27,931.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 13.92 अंक नीचे 11,164.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.02 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 0.58 पॉइंट नीचे 3,372.85 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.88 फीसदी बढ़त के साथ 63.11 अंक ऊपर 3,423.21 पर बंद हुआ था। वहीं इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजारों में गिरावट देखी गई।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26,47,316 हो गई है। इनमें 6,77,689 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 19,18,076 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 51,045 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 21,824,807 हो चुकी है। इनमें 773,032 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 173,128 हो चुकी है।

09:15 AM बीएसई 184 अंक ऊपर 38,062.07 पर और निफ्टी 70 पॉइंट की बढ़त के साथ 11,248.90 पर खुला है।

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 13 अंक नीचे 11,164 पर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gb5oM1

No comments:

Post a Comment

Pages