बीएसई 219 अंक और निफ्टी 58 पॉइंट ऊपर खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 83 अंक ऊपर बंद हुआ था - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 August 2020

बीएसई 219 अंक और निफ्टी 58 पॉइंट ऊपर खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 83 अंक ऊपर बंद हुआ था

गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 219.61 अंक ऊपर और निफ्टी 58.15 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को बीएसई 86 अंक ऊपर और निफ्टी 40 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 78.79 अंक तक और निफ्टी 10.4 पॉइंट तक नीचे गिरा। कारोबार के अंत में बीएसई 230.04 अंक ऊपर 39,073.92 पर और निफ्टी 78.90 पॉइंट ऊपर 11,551.15 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 83.48 अंक ऊपर 28,331.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.13 फीसदी बढ़त के साथ 250.14 अंक ऊपर 11,971.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.02 फीसदी बढ़त के साथ 35.11 पॉइंट ऊपर 3,478.73 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.29 फीसदी बढ़त के साथ 9.66 अंक ऊपर 3,339.40 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33,07,749 हो गई है। इनमें 7,23,104 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 25,23,443 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 60,629 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 24,332,275 हो चुकी है। इनमें 829,666 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 183,653 हो चुकी है।

09:15 AM बीएसई 219 अंक ऊपर 39,293.53 अंकों पर और निफ्टी 58 पॉइंट ऊपर 11,609.30 पर खुला।

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.29 फीसदी बढ़त के साथ 9.66 अंक ऊपर 3,339.40 पर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gzXzQ1

No comments:

Post a Comment

Pages