222 रुपए महंगा होकर 55320 रु/10 ग्राम पर पहुंचा सोना, चांदी में 769 रुपए का उछाल - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 5 August 2020

222 रुपए महंगा होकर 55320 रु/10 ग्राम पर पहुंचा सोना, चांदी में 769 रुपए का उछाल

कोरोना के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में बने अनिश्चितता के माहौल की बदौलत सोना-चांदी में तेजी की रफ्तार बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में गुरुवार को सुबह के सत्र में एक बार फिर सोना-चांदी की कीमतों में तेजी दिखाई दी। एमसीएक्स में सोना वायदा 143 रुपए की तेजी के साथ 55241 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 222 रुपए तक महंगा होकर 55320 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सुबह 10.07 बजे यह 176 रुपए की तेजी के साथ 55274 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने का यह भाव अक्टूबर डिलिवरी के लिए है।

चांदी की कीमतों में 769 रुपए तक का उछाल

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी उछाल बना हुआ है। आज एमसीएक्स में चांदी 617 रुपए की तेजी के साथ 72,510 रुपए प्रति किलोग्राम खुली। सुबह के करीब 1 घंटे के कारोबार में चांदी 769 रुपए तक महंगी होकर 72,662 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची। फिलहाल यह 707 रुपए की तेजी के साथ 72,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी का यह भाव सितंबर डिलिवरी के लिए है। बुधवार को सोने ने 55597 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी ने 72,980 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2041 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के अक्टूबर वायदा भाव पांच डॉलर की तेजी के साथ 2043 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी मामूली तेजी के साथ 27 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है। एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने और चांदी में बहरहाल फंडामेंटल्स मजबूत हैं और तेजी का रुख आगे भी बना रह सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार को सोने ने 55597 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी ने 72,980 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kkq3Af

No comments:

Post a Comment

Pages