शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 251 अंक ऊपर और निफ्टी 100 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 330.15 अंक नीचे और निफ्टी 102.25 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 128.12 अंक तक और निफ्टी 27.65 पॉइंट तक गिरा। कारोबार के अंत में बीएसई 394.40 अंक या 1.02% नीचे 38,220.39 पर और निफ्टी 98.80 पॉइंट या 0.87% नीचे 11,309.60 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 46.85 अंक ऊपर 27,739.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.40 फीसदी ऊपर के साथ 158.41 अंक बढ़त के साथ 11,477.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.32 फीसदी बढ़त के साथ 10.66 पॉइंट ऊपर 3,385.51 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 26.19 अंक ऊपर 3,390.09 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29,04,329 हो गई है। इनमें 6,90,884 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 21,57,941 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 54,975 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,860,184 हो चुकी है। इनमें 797,105 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 177,424 हो चुकी है।

09:15 AM बीएसई 251.54 अंक ऊपर 38,471.93 पर और निफ्टी 100.05 पॉइंट ऊपर 11,309.60 पर खुला
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q8JOwS
No comments:
Post a Comment