वैश्विक बाजारों में रही तेजी की बदौलत घरेलू शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन तेज उछाल के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 283.47 अंकों की तेजी के साथ 37946.80 अंकों पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 65.60 अंकों की तेजी के साथ 11185.70 अंकों पर खुला। बुधवार को कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बीएसई बढ़त और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे। दिनभर की ट्रेडिंग के बाद कारोबार के अंत में बीएसई 24.58 अंक या 0.07% नीचे 37,663.33 पर और निफ्टी 24.85 पॉइंट या 0.22% ऊपर 11,120.10 पर बंद हुआ।
बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार
आर्थिक आंकड़ों की बदौलत बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। डाऊ जोंस 373.05 फीसदी की तेजी के साथ 27,201.52 अंकों पर जाकर बंद हुआ। एसएंडपी-500, 21.26 अंकों की तेजी के साथ 3327.77 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 57.23 अंकों की तेजी के साथ 10,998.40 अंकों पर जाकर बंद हुआ। एसएंडपी-500 के प्राइमरी 11 में से आठ सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजारों में लिस्टेड अधिकांश चीनी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।
देश-दुनिया में कोरोना के मामले
देश में संक्रमितों का आंकड़ा 19 लाख 63 हजार 239 पहुंच गया है। 24 घंटे में 56 हजार 626 नए केस मिले। अच्छी बात है कि संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 13 लाख के पार हो गई। अब तक 13 लाख 27 हजार 200 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 89 लाख 70 हजार 837 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 60 हजार 675 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 7 लाख 11 हजार 108 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

9.15 AM: बीएसई 283.47 अंकों की तेजी के साथ 37946.80 अंकों पर खुला। निफ्टी 65.60 अंकों की तेजी के साथ 11185.70 अंकों पर खुला।

बुधवार को अमेरिकी बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3igXKkD
No comments:
Post a Comment