बीएसई 330 अंक और निफ्टी 102 पॉइंट नीचे खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 85 अंक ऊपर बंद हुआ था - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 19 August 2020

बीएसई 330 अंक और निफ्टी 102 पॉइंट नीचे खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 85 अंक ऊपर बंद हुआ था

गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 330 अंक नीचे और निफ्टी 102 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को बीएसई 86.47 अंक ऊपर और निफ्टी 34.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 177.24 अंक तक और निफ्टी 58 पॉइंट तक नीचे गिरा था। कारोबार के अंत में बीएसई 86.47अंक ऊपर 38,614.79 अंकों पर और निफ्टी 34.35 पॉइंट ऊपर 11,419.70 पर हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 85.19 अंक नीचे 27,692.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.71 फीसदी गिरावट के साथ 80.39 अंक नीचे 11,318.60 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.44 फीसदी बढ़त के साथ 14.93 पॉइंट गिरकर 3,374.85 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.08 फीसदी गिरावट के साथ 36.65 अंक नीचे 3,371.48 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28,36,012 हो गई है। इनमें 6,85,353 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,96,136 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 53,994 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,579,095 हो चुकी है। इनमें 791,002 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 176,337हो चुकी है।

09:25 AM आज बीएसई के सभी 32 इंडेक्स में से बढ़त के साथ खुले हैं। 27 में गिरावट और 5 में बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 330.15 अंक नीचे 38,280.64 अंकों पर और निफ्टी 102.25 पॉइंट की गिरावट के साथ 11,314.70 पर खुला है।

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 1.08 फीसदी गिरावट के साथ 36.65 अंक नीचे 3,371.48 पर बंद हुआ था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34fofTC

No comments:

Post a Comment

Pages