सोने की कीमतें दो दिनों में 4,500 रुपए फिसलीं; चांदी भी करीब 12% टूटा - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 12 August 2020

सोने की कीमतें दो दिनों में 4,500 रुपए फिसलीं; चांदी भी करीब 12% टूटा

सोने और चांदी के दाम में जोरदार गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 50,441 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 61,972 रुपए प्रति किलो ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजारों में भी सोने का भाव में लगातार गिरावट देखा जा रहा है। अमेरिका में भी सोना वायदा 1900 डॉलर प्रति औंस के नीचे कारोबार कर रहा है।

कोरोना वैक्सीन के आने से
कोरोना महामारी और यूएस-चीन-ईरान तनाव के चलते सोने के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही थी। इस पर जानकारों का कहना है कि रूस द्वारा कोरोना वैक्सीन बनाए जाने की घोषणा के बाद सोने और चांदी के रिकॉर्ड बढ़त से राहत मिली है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का अक्टूबर वायदा 3 फीसदी के गिरावट के साथ 50,441 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी वायदा में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि भारत में पिछले सप्ताह सोना 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी के भाव 78,000 रुपए प्रति किग्रा के स्तर के पास कारोबार कर रहा था।

ग्लोबल मार्केट में कीमतें गिरीं
ग्लोबल बाजार में भी सोने के भाव में आज भी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में सोने की कीमत में करीब 2.1 फीसदी गिरकर 1872.61 डॉलर प्रति औंस ट्रेड कर रहा है। जबकि वायदा में दाम 1900 डॉलर प्रति औंस के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं वायदा में चांदी करीब 7% की जोरदार गिरावट के साथ 24.2 डॉलर प्रति औंस पर आ ट्रेड कर रहा है।

दरअसल रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कोरोना की पहली वैक्सीन की घोषणा के बाद बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई। इस खबर के बाद से निवेशक गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने से बच रहे हैं।

बता दें कि भारतीय बाजार में पिछले दो दिनों में सोना करीब 4,500 रुपए और चांदी लगभग 14,000 रुपए प्रति किग्रा नीचे आ गया है। इससे सोने और चांदी में निवेश करने के लिए इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए राहत मिलेगी। आज सोना अक्टूबर वायदा 1390 रुपए की गिरावट के साथ 50539 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी का सितंबर वायदा 1049 रुपए की गिरावट के साथ 65885 प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दो दिनों से जोरदार गिरावट दर्ज की जा रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kAygR2

No comments:

Post a Comment

Pages