बीते 5 दिनों में 4 बार बढ़ी पेट्रोल की कीमत, दिल्ली में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 19 August 2020

बीते 5 दिनों में 4 बार बढ़ी पेट्रोल की कीमत, दिल्ली में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

सरकारी तेल कंपनियों ने कल राहत देने के बाद आज फिर से पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 10 पैसे महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में पेट्रोल 81.00 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 5 दिनों में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 56 पैसे बढ़ गई है। हालांकि डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। डीजल के दाम में पिछले 20 दिनों से शांति बने हुए हैं।


जुलाई में डीजल के दाम बढ़े अब पेट्रोल के बढ़ रहे
इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे, सोमवार को 15 पैसे और रविवार को भी पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह बीते 5 दिनों में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 56 पैसे बढ़ गई है। 16 अगस्त से पहले पेट्रोल के दामों में 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी। पिछले महीने पेट्रोल के दाम स्थिर थे, डीजल के दाम बढ़ रहे थे। जुलाई महीने में डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए गए थे। जिसमें 1.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। और इस महीने पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल/रुपए लीटर डीजल/रुपए लीटर
दिल्ली 81.00 73.56
मुंबई 87.68 80.11
चेन्नई 84.09 78.86
कोलकाता 82.53 77.06
इंदौर 88.74 81.38
भोपाल 88.70

81.32

जयपुर 88.20 82.62
पटना 83.68 78.72

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ej8zE4

No comments:

Post a Comment

Pages