क्रेडिट कार्ड बुरे समय में आपकी पैसों कमी को पूरा करने में बहुत काम आता है। इसकी मदद से आप जरूरत के वक्त भुगतान या खर्च कर सकते हैं और बाद में रुपयों की व्यवस्था होने पर अमाउंट चुका देते हैं। वैसे तो कई बैंक अपनी तरफ से क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं लेकिन कई बार इसे लेना आसान नहीं होता और एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है। लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर आप भी क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं
FD पर ले सकते हैं क्रेडिट कार्ड
ज्यादातर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर क्रेडिट कार्ड देते हैं। बैंक में FD की रकम का 80-85 फीसदी तक क्रेडिट लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड मिल सकता है। ऐसा ऑफर उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनका कोई क्रेडिट स्कोर नहीं है या जो लो क्रेडिट स्कोर वाले हैं। FD पर क्रेडिट कार्ड लेने से बैंक आपके डिपॉजिट को क्रेडिट कार्ड से किए गए खर्च के लिए सिक्योरिटी के तौर पर लेते हैं।
नो-फ्रिल्स कार्ड से करें शुरुआत
अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं तो एक बेसिक, बिना कोई सालाना फीस वाले कार्ड से शुरुआत करें। इस तरह के कार्ड को नो फ्रिल्स कार्ड कहते हैं। यह एक कम खर्च लिमिट वाला कार्ड होता है। शुरुआत में ही ज्यादा लिमिट वाले क्रेडिट कार्ड के चक्कर में न पड़ें। अपने पहले कार्ड से एक अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री बनाएं, इससे बाद आप आसानी से प्रीमियम कार्ड लेने के काबिल बन जाएंगे।
अपने सिबिल स्कोर का ध्यान रखें
सिबिल स्कोर से व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री का पता चलता है। क्रेडिट कार्ड के मामले में बैंक आवेदक का सिबिल स्कोर जरूर देखते हैं। क्रेडिट स्कोर कई खास क्रेडिट प्रोफाइलिंग कंपनियों की तरफ से तय किया जाता है। इसमें यह देखा जाता है कि आपने पहले लोन लिया है या क्रेडिट कार्ड आदि का इस्तेमाल किस प्रकार किया है। किसी भी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर रीपेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट इस्तेमाल का अनुपात, मौजूदा लोन और बिलों के समय पर पेमेंट से पता चलता है।यह स्कोर 300-900 की रेंज में होता है, लेकिन 700 या उससे ज्यादा के स्कोर को कर्जदाता अच्छा मानते हैं।
संबंधित बैंक में ही क्रेडिट कार्ड के लिए करें ट्राई
अगर आप क्रेडिट कार्ड लेने का सोच रहे हैं तो उसी बैंक से लें जहां आपका अकाउंट या फिक्स्ड डिपॉजिट सेवा आप वहां से ले रहे हों। क्योंकि बैंक अपने रेगुलर कस्टमर्स को आसानी से क्रेडिट कार्ड देता है।
NBFC में भी करें ट्राई
यदि आपका सिबिल स्कोर ख़राब है तो NBFC से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना ठीक रहेगा। क्योंकि वे कम क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को भी कार्ड देती हैं। हालांकि NBFC द्वारा ली जाने वाली ब्याज दर बैंकों द्वारा दी जाने वाली पेशकश की तुलना में अधिक होती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31qPTez
No comments:
Post a Comment