6 महीने बाद निफ्टी 11,600 के ऊपर खुला, बैंक और मेटल स्टॉक्स में जोरदार रैली - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 27 August 2020

6 महीने बाद निफ्टी 11,600 के ऊपर खुला, बैंक और मेटल स्टॉक्स में जोरदार रैली

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 151 अंक ऊपर 39,264 पर और निफ्टी 43 पॉइंट की बढ़त के साथ 11,602 पर खुला। निफ्टी करीब 6 महीने बाद 11,600 स्तर के ऊपर खुला है। बाजार में आज बैंकिंग और मेटल स्टॉक्स में रैली है। एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील में तेजी देखी जा रही है।

इससे पहले बुधवार को बीएसई 219 अंक ऊपर और निफ्टी 58 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर के ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 253 अंक ऊपर और निफ्टी 66 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कल कारोबार के अंत में बीएसई 39.55 अंक ऊपर 39,113.47 पर और निफ्टी 9.65 पॉइंट ऊपर 11,559.25 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों गिरावट देखने को मिली। हालांकि अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 160.35 अंक ऊपर 28,492.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 45.78 अंक नीचे 11,926.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 5.82 पॉइंट ऊपर 3,484.55 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 16.93 अंक ऊपर 3,365.61 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33,84,575 हो गई है। इनमें 7,39,248 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 25,83,063 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 61,694 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 24,625,149 हो चुकी है। इनमें 835,627 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 184,796 हो चुकी है।

09:57 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर ; JSW स्टील में सबसे ज्यादा 1 फीसदी की गिरावट है।

09:53 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर ; एक्सिस बैंक में 4 फीसदी की बढ़त है।

पिछले महीने महाराष्ट्र के किसान ज्ञानेश्वर सिद्धार्थ को मानसून का बोआई सत्र आने के बाद बीज और खाद खरीदने के लिए पैसे की जरूरत पड़ी, तो बैंकों ने उन्हें लोन देने से मना कर दिया। ऐसे में उन्हें सूदखोरों से 60 फीसदी के सालाना ब्याज पर डेढ़ लाख रुपए का कर्ज लेना पड़ा। कोरोनावायरस के कारण भारी सुस्ती से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में आज सिद्धार्थ जैसे लाखों किसान हैं, जिन्हें बैंक कर्ज नहीं दे रहे हैं, क्योंकि बैड लोन के कारण वे कर्ज देने से डर रहे हैं। ऐसे में लाखों किसानों को अत्यधिक ऊंची ब्याज दर पर सूदखोरों से कर्ज लेना पड़ रहा है।

09:48 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 24 में बढ़त और 6 में गिरावट है। एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर में क्रमश: 4% और 3% की बढ़त है।

09:43 AM बीएसई बैंकिंग में शामिल 10 बैंकों के शेयर में से 8 में बढ़त और 2 में गिरावट है। एक्सिस बैंक के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

09:37 AM बीएसई ऑटो में शामिल 15 कंपनियों में से 10 में बढ़त और 5 में गिरावट है।

मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल कंपनी जियो मार्ट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अब कंपनी ने ऐसे जालसाजों से बचने के लिए लोगों को चेताया है। कंपनी का कहना है कि जियोमार्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट चल रही हैं और लोगों को फ्रेंचाइजी या डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगा जा रहा है।

09:27 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर में से 22 में बढ़त और रियलटी सेक्टर में गिरावट है।

09:22 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 31 में बढ़त और सिर्फ बीएसई आईपीओ में गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 151 अंक ऊपर 39,264.48 अंकों पर और निफ्टी 43 पॉइंट ऊपर 11,602.95 पर खुला है।

देश के अग्रणी म्यूचुअल फंड में से एक एक्सिस म्यूचुअल फंड ने वॉटसऐप की सेवा शुरू की है। म्यूचुअल फंड के निवेशक अब वॉट्सऐप से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके जरिए निवेश कभी भी किसी भी समय किया जा सकता है। उधर पेटीएम ने शेयर बाजार में इंट्रा डे कारोबार के लिए 10 रुपए में सेवा शुरू की है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 16.93 अंक ऊपर 3,365.61 पर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QyD9MB

No comments:

Post a Comment

Pages