फिक्स्ड डिपॉजिट पर चाहिए 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज, तो श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस सहित इन 4 बैंकों में करें निवेश - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 August 2020

फिक्स्ड डिपॉजिट पर चाहिए 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज, तो श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस सहित इन 4 बैंकों में करें निवेश

देश के कई बड़े बैंकों ने पिछले महीनों में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। ऐसे में अगर आप एफडी कराने का मन बना रहे हैं लेकिन ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां एफडी पर अच्छा ब्याज मिले तो श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस (Shriram City Union Finance) में FD कराकर आप शानदार ब्याज पा सकते हैं। इस गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी की Shriram City FD scheme पर ग्राहकों को 5 साल से अधिक की समयावधि के लिए 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज मिल रहा है।


मिल रहा 8.4 फीसदी दर से ब्याज
60 साल से कम उम्र के लोगों के ​लिए यहां नॉन-क्युमुलेटिव ऑप्शन पर 8.4 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। जबकि सीनियर सिटिजंस को 0.4 फीसदी ज्यादा 8.8 फीसदी दर पर ब्याज मिल रहा है। दूसरी तरफ, 60 साल से कम उम्र के लोगों को एफडी के क्युमुलेटिव ऑप्शन पर पर 8.09 फीसदी बयाज मिल रहा है। वहीं, सीनि​यर सिटिजंस को 0.4 फीसदी ज्यादा यानी कुल 8.49 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।


किस अवधि की FD पर कितना ब्याज मिल रहा

अवधि ब्याज दर(%)
12 महीने 7.50
15 से 24 महीने तक 7.70
30 से 36 महीने तक 8.15
45 से 48 महीने तक 8.20
60 महीने 8.40

ये बैंक भी FD पर दे रहे शानदार ब्याज

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

अवधि ब्याज दर(%)
1 साल से 455 दिन तक के लिए 8.20
456 दिन से 2 साल से कम समय के लिए 8.50
2 साल से 776 दिनों तक के लिए 8.00
777 दिनों के लिए 9.00
778 से 3 साल से कम समय के लिए 8.00
3 साल से 5 साल से कम समय के लिए 8.00
5 साल के लिए 8.35
5 साल से ज्यादा समय के लिए 7.75

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक

अवधि ब्याज दर (%)
12 से 15 महीनों तक के लिए 7.50
15 महीने 1 दिन से 18 महीनों के लिए 7.50
18 महीने 1 दिन से 21 महीनों के लिए 7.75
21 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीनों के लिए 7.75
24 महीने 1 दिन से लेकर 30 महीनों के लिए 8.25
30 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीनों के लिए 8.50
3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल के लिए 9.00
5 साल 1 दिन से लेकर 7 साल के लिए 8.00

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

अवधि ब्याज दर (%)
6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीनों तक के लिए 7.50
9 महीनें से ज्यादा और 1 साल से कम 7.75
1 से 2 साल से लिए 8.25
2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक के लिए 8.50
3 साल 1 दिन से 5 साल से कम के लिए 8.00
5 साल के लिए 9.00
5 साल 1 दिन से 10 साल तक के लिए 7.25


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 से 5 साल की एफडी पर 9 फीसदी ब्याज दे रहा है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aUOTTh

No comments:

Post a Comment

Pages