बीएसई 86 अंक और निफ्टी 40 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 60 अंक नीचे बंद हुआ था - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 August 2020

बीएसई 86 अंक और निफ्टी 40 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 60 अंक नीचे बंद हुआ था

बीएसई 86 अंक और निफ्टी 40 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 149.38 अंक ऊपर और निफ्टी 46.65 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 209.81 अंक तक और निफ्टी 57.45 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 44.80 अंक ऊपर 38,843.88 पर और निफ्टी 5.80 पॉइंट ऊपर 11,472.25 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 60.02 अंक नीचे 28,248.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.82 फीसदी बढ़त के साथ 95.63 अंक ऊपर 11,721.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.36 फीसदी बढ़त के साथ 12.34 पॉइंट ऊपर 3,443.62 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.09 फीसदी गिरावट के साथ 36.73 अंक नीचे 3,336.85 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी के बाजार गिरावट और फ्रांस के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32,31,754 हो गई है। इनमें 7,04,322 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 24,67,252 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 59,612 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 24,058,356 हो चुकी है। इनमें 823,510 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 182,404 हो चुकी है।

09:15 AM बीएसई 86 अंक ऊपर 38,930.18 अंकों पर और निफ्टी 40 पॉइंट ऊपर 11,512.85 पर खुला है।

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 1.09 फीसदी गिरावट के साथ 36.73 अंक नीचे 3,336.85 पर बंद हुआ था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34zO3tF

No comments:

Post a Comment

Pages