चुनिंदा रूट पर 899 रुपए में हवाई सफर का मौका, स्पाइसजेट ने लांन्च किया 1 + 1 ऑफर, फ्री में मिलेगा फ्लाइट वाउचर - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 August 2020

चुनिंदा रूट पर 899 रुपए में हवाई सफर का मौका, स्पाइसजेट ने लांन्च किया 1 + 1 ऑफर, फ्री में मिलेगा फ्लाइट वाउचर

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट अपने यात्रियों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने आज 1 + 1 ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत देश भर में कई शहरों की यात्रा के लिए एकतरफा बेसिक किराया 899 रुपए होगा। हालांकि यह कुछ शहरों के लिए ही है। साथ ही कंपनी यात्रियों को टिकट खरीदने पर एक फ्लाइट वाउचर मुफ्त दे रही है।

कंपनी ने बताया कि फ्लाइट वाउचर की कीमत बुक किए गए टिकट के बेस किराए के जितनी होगी। ग्राहक जब भी इस सेल ऑफर के तहत टिकट की बुकिंग करेगा उसे अधिकतम 2,000 रुपए प्रति बुकिंग का वाउचर मिलेगा। इस वाउचर का उपयोग भवि‌ष्य में टिकट बुकिंग के लिए किया जा सकता है। यह वाउचर 15 अक्टूबर 2020 तक वैध रहेगा।

यात्री अगले साल तक यात्रा कर सकेंगे

कंपनी के मुताबिक, यात्री इस योजना के तहत 3-7 अगस्त तक बुकिंग कर सकते हैं। इसके तहत यात्री अगले साल 31 मार्च तक यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि यह नॉन-रिफंडेबल है और इसे कैश के लिए एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है। कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को लुभाने की कोशिश में इस ऑफर के तहत एक मुफ्त टिकट वाउचर अलग से देने की घोषणा की है। सेल के तहत हैदराबाद – बेलगाम, अहमदाबाद - अजमेर (किशनगढ़), रूट को शामिल किया गया है। यह सुविधा वापसी टिकट के लिए भी है।

149 रुपए में चुनें अपना पसंदीदा सीट

स्पाइसजेट अपनी ऐड-ऑन सेवाओं पर आकर्षक ऑफर लेकर आई है। इसका इस सेल के दौरान लाभ उठाया जा सकता है। यात्री को केवल 149 रुपए में अपनी पसंदीदा सीटों को चुनने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही अपनी चेक-इन प्रायोरिटी, पसंदीदा बोर्डिंग और बैग आउट जैसी सेवाएं सेवाओं को खरीदा जा सकता है। ग्राहक 499 रुपए के विशेष मूल्य पर SpiceMax में अपग्रेड कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्पाइसजेट ने ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को लुभाने की कोशिश में इस ऑफर के तहत एक मुफ्त टिकट वाउचर अलग से देने की घोषणा की है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Q6ZoN

No comments:

Post a Comment

Pages