Asus ROG Phone 3 आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 August 2020

Asus ROG Phone 3 आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली। Asus ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन को आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए पेश किया गया है। ग्राहक पोन को ई-कॉर्मस वेबसाइट Flipkart से खरीद सकते हैं। Asus ROG Phone 3 के दोनों वेरिएंट 6000 रुपए के डिस्काउंट पर उपलब्ध रहेंगे। वही Rupay डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 30 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। Axis Bank Buzz कार्ड पर 5% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक फोन को Flipkart EMI और डेबिट कार्ड पर 5,556 रुपए प्रतिमाह की EMI पर खरीद सकेंगे। वहीं Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जा रहा है।

Asus ROG Phone 3 कीमत

फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये ( Asus ROG Phone 3 Price ) है, जिसमें ग्राहकों को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं दूसरा मॉडल 12GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ है और इसकी कीमत 57,999 रुपये रखी गयी है।

Asus ROG Phone 3 स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन ओवरहीट न हो इसलिए GameCool 3 कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। स्पीड के लिए हैंडसेट में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर दिया गया है और आसुस का ये फोन Adreno 650 GPU से लैस है। फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ है। इस फोन को खास इन इयर गेमिंग हेडफोन के साथ लॉन्च किया गया है।

Oppo F17 और Oppo F17 Pro जल्द भारत में होंगे लॉन्च, फीचर्स व कीमत लीक

Asus ROG Phone 3 कैमरा, बैटरी

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक में मेन कैमरा 64MP का SONY IMX686 सेंसर, दूसरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 6000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग के साथ है। फोन की चार्जिंग को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। यानी आपको स्लो चार्जिंग और फास्ट चार्जिंग दोनों ऑप्शन मिलेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EhWEH1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Pages