कोटक महिंद्रा बैंक से शुरू की 'कार्डलैस कैश विड्रॉल' सुविधा, अब ATM से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड की नहीं रहेगी जरूरत - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 August 2020

कोटक महिंद्रा बैंक से शुरू की 'कार्डलैस कैश विड्रॉल' सुविधा, अब ATM से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड की नहीं रहेगी जरूरत

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब ATM से पैसे निकालने के लिए भी डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। कोटक महिंद्रा बैंक ने कार्डलेस विड्रॉल की सुविधा के साथ ही अपने ग्राहकों के लिए कुछ और सुविधाएं भी शुरू की हैं। इसके तहत ग्राहक बैंक की इंस्‍टैंट मनी ट्रांसफर सुविधा के जरिये देश में कहीं भी किसी को भी पैसे भेज सकते हैं।


कैसे निकाल सकते हैं पैसे?

  • एटीएम से कार्डलेस कैश विद्ड्रॉल सुविधा हासिल करने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले कोटक नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप पर लॉग-इन करना होगा।
  • फिर लाभार्थी का रजिस्‍ट्रेशन करना होगा। इसमें लाभार्थी का नाम, मोबाइल नंबर और पता दर्ज करना होगा। ये रजिस्‍ट्रेशन सिर्फ एक बार ही करना होगा।
  • रजिस्‍ट्रेशन होने के बाद नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिये इंस्‍टैंट मनी ट्रांसफर को शुरू किया जा सकता है। सुरक्षा के लिए ग्राहक को एक कोड भी सेट करना होता है।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राहक बैंक के किसी भी एटीएम से कार्डलेस कैश विद्ड्रॉल ऑप्शन चुनकर बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकाले जा सकते हैं।
  • लाभार्थी को पैसे निकालने के लिए अपना मोबाइल नंबर, सेंडर व एसएमएस कोड और राशि का ब्‍योरा भरना होगा। इसके बाद आपको आपका पैसा मिल जाएगा।


इसी साल जनवरी में ICICI बैंक ने शुरू की 'कार्डलैस कैश विड्रॉल' सुविधा
ICICI बैंक ने इसी साल जनवरी में अपने एटीएम से 'कार्डलैस कैश विड्रॉल' सुविधा शुरू की थी। इस सेवा के तहत मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन 'आईमोबाइल' का उपयोग करके ICICI बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इस सुविधा के तहत 1 दिन में 20 हजार रुपए निकाले जा सकेंगे।


SBI ने सबसे पहले शुरू की थी ये सुविधा
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए पिछले साल मार्च में इस सुविधा के शुरुआत की थी। एसबीआई ने इस सुविधा को YONO Cash कैश नाम दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना महामारी को देखते हुए बैंक ने इस सुविधा की शुरुआत की है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qovn7W

No comments:

Post a Comment

Pages