सीमित आय वाले लोगों के लिए बड़ी रकम जमा करना आसान नहीं होता है। इस कारण जो लोग बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट नहीं कर पा रहे हैं वो रिकरिंग डिपॉजिट (RD) अकाउंट के जरिए आसानी से बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं। RD के तहत आप छोटी-छोटी सेविंग करके बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसमें FD के बराबर ही ब्याज मिलता है। हम आपको RD के बारे में बता रहे हैं।
क्या है RD स्कीम?
रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और 5 साल बाद मेच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। घर के गुल्लक में पैसे जमा करने पर भले ही आपको ब्याज नहीं मिले, पर यहां पैसे जमा करने पर आपको ब्याज भी मोटी मिलती है।
कहां खुलवा सकते हैं RD अकाउंट?
RD एक तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम है। कोई भी व्यक्ति इसका खाता पोस्ट ऑफिस के अलावा बैंकों में भी खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस RD की अवधि 5 साल है। जबकि बैंक में आप 6 महीने से लेकर 10 साल तक के लिए इसमें निवेश कर सकते हैं।
कितने रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश?
इस आरडी स्कीम में आप मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं। इससे ज्यादा 100 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं। मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है।
कौन खुलवा सकता हैं अकाउंट?
छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। आप एक या एक से ज्यादा अकाउंट भी खोल सकते हैं।
FD और RD में क्या समानताएं हैं?
FD और RD दोनों फिक्स्ड-इनकम निवेश हैं, ये दोनों मैच्योरिटी पर गारंटेड रिटर्न देते हैं। FD और RD पर दी जाने वाली ब्याज दरें भी लगभग समान हैं। इन दोनों में ही आप जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। FD और RD अकाउंट पति-पत्नी, बच्चों, माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से खोले जा सकते हैं।
इन दोनों में क्या अंतर है?
FD में मिनिमम में 7 दिन और मैक्सिमम 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। RD में कम से कम 6 महीना और ज्यादा से ज्यादा 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। FD में कम से कम 5 हजार, जबकि RD में 100 रुपए तक निवेश करना होते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E7leKE
No comments:
Post a Comment