कोरोना काल में पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं होम लोन टॅाप अप, पर्सनल और गोल्ड लोन से भी कम ब्याज दर पर मिलता है ज्यादा कर्ज - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 24 August 2020

कोरोना काल में पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं होम लोन टॅाप अप, पर्सनल और गोल्ड लोन से भी कम ब्याज दर पर मिलता है ज्यादा कर्ज

कोरोना महामारी के कारण लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अपनी पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए लोग गोल्ड या पर्सनल लोन ले रहे हैं। लेकिन आप बैंक से ही पर्सनल और गोल्ड लोन के मुकाबले कम ब्याज दर पर कर्ज ले सकते हैं। टॉप-अप होम लोन आपको कम ब्याज दर पर पैसे उपलब्ध कराता है। अगर आपने होम लोन लिया है तो बैंक से बात करके उस लोन पर आसानी से टॉप-अप करा सकते हैं। टॉप अप लोन की ब्याज दरें होम लोन से कुछ अधिक होती हैं लेकिन पर्सनल लोन से काफी कम होती हैं।


क्या है टॉप-उप होम लोन?
जिस तरह आप अपने मोबाइल फोन में टॉप अप रीचार्ज करते हैं और आपके फोन में बैलेंस आ जाता है, उसी तरह आप होम लोन को टॉप अप कर सकते हैं। होम लोन का टॉप अप लोन भी 30 साल की अवधि के लिए लिया जा सकता है।


होम लोन के कुछ समय बाद ले सकते हैं टॉप अप
होम लोन लेने के कुछ समय बाद आप यह लोन ले सकते हैं। आम तौर पर बैंक होम लोन के रीपेमेंट का पैटर्न देखकर आपको टॉप अप लोन देते हैं। यह वास्तव में एक पर्सनल लोन की तरह है। इसे आप घर की जरूरत के लिए ले सकते हैं।


अपने हिसाब से कर सकते हैं लोन की रकम का इस्तेमाल
इस लोन का इस्तेमाल किसी भी उद्देश्य के लिए जैसे घर की मरम्मत, बच्चों की पढ़ाई, बेटी की शादी या फिर अतिरिक्त प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए भी किया जा सकता है। लोन के भुगतान के साथ-साथ टॉप अप लोन की मासिक किस्तों का भुगतान भी करना होता है।

यहां जानें कौन सा बैंक किस ब्याज दर पर लोन दे रहा है

बैंक

ब्याज दर(%) कितना लोन ले सकते हैं (रु.) अवधि
SBI 7.90- 10.20 नो लिमिट जब तक होम लाेन की अवधि है
HDFC 7.35- 8.30 50 लाख 30 साल तक के लिए
एक्सिस बैंक 7.10 - 7.70 50 लाख जब तक होम लाेन की अवधि है
ICICI

8.60-9.40

नो लिमिट जब तक होम लाेन की अवधि है

ये ब्याज दरें बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट और माय लोन केयर साइट के अनुसार हैं।

ये हैं पर्सनल लोन की ब्याज दरें

बैंक ब्याज दर (%)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 8.35-10.20
केनरा बैंक 8.50-13.90
पंजाब नेशनल बैंक 8.60-11.65
आईडीबीआई बैंक 8.90-13.59
इंडियन बैंक 9.20-13.65
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 9.30-13.40
इंडियन ओवरसीज बैंक 9.60-12.05
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 9.60-15.65
बैंक ऑफ बड़ौदा 10.10-15.10
बैंक ऑफ इंडिया 10.35-12.35
यूको बैंक 10.50-10.75
HDFC बैंक 10.75-21.30

कौन सा बैंक किस रेट पर दे रहा गोल्ड लोन

NBFC या Bank ब्याज दर (% ) कर्ज की राशि (Rs में) अवधि (महीनों में)
मूथूट फाइनेंस 12 से 27 तक 1500 से शुरू 36
मणप्पुरम फाइनेंस 14-29 तक 1500 से 1.5 करोड़ 12
आईआईएफएल 9.24-24 सोने की कीमत का 75 % 3-11 महीने तक
बैंक ऑफ बड़ौदा 3%+MCLR 25000-10 लाख 12
ICICI बैंक 10-19.67 तक 10000-15 लाख 6-12 महीने तक
SBI 7.75 20000-20 लाख 36
Axix बैंक 14 25000-20 लाख 6 से 36 महीने तक
yes bank 12 25000-25 लाख 36
बंधन बैंक 10.99 से 18 10000 से शुरू 6 से 36 महीने तक
केनरा बैंक 9.95 तक 10000 - 10 लाख 12


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टॉप अप लोन की ब्याज दरें होम लोन से कुछ अधिक होती हैं लेकिन पर्सनल लोन से काफी कम होती हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YugCFd

No comments:

Post a Comment

Pages