टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार बेचने में मदद कर सकते हैं बायडांस के निवेशक, संभावित खरीदारों से चल रही सौदेबाजी - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 24 August 2020

टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार बेचने में मदद कर सकते हैं बायडांस के निवेशक, संभावित खरीदारों से चल रही सौदेबाजी

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी बायडांस के निवेशक शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार को बेचने के लिए मदद कर सकते हैं। यह निवेशक टिकटॉक के संभावित खरीदारी को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए अपनी हिस्सेदारी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मामले से वाकिफ सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

टिकटॉक पर बैन लगा चुका है अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा और यूजर्स के डाटा की गोपनीयता को लेकर टिकटॉक पर बैन लगाने के लिए एक्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर दिया है। यह ऑर्डर 15 सितंबर से प्रभावी होगा। हालांकि, ट्रम्प ने टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बायडांस को इसका अमेरिकी कारोबार बेचने के लिए 90 दिन की मोहलत दी है। ट्रम्प चाहते हैं कि टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार को कोई अमेरिकी कंपनी ही खरीदे।

टिकटॉक को खरीदने की रेस में माइक्रोसॉफ्ट सबसे आगे

अमेरिका की ओर से बैन का एक्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करने के बाद बायडांस पर टिकटॉक का कारोबार बेचने के दबाव बढ़ गया है। टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार बेचने के लिए बायडांस की दिग्गज टेक फर्म माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल और ट्विटर से बातचीत चल रही है। हालांकि, 1.5 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप वाली माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक को खरीदने की रेस में सबसे आगे दिख रही है।

बायडांस के निवेशकों में टिकटॉक में बड़ी हिस्सेदारी

सूत्रों के मुताबिक, इन्वेस्टमेंट फर्म जनरल अटलांटिक समेत बायडांस के अमेरिकी निवेशकों की टिकटॉक के असेट्स में बड़ी हिस्सेदारी है। री-स्ट्रक्चरिंग प्लान के मुताबिक, टिकटॉक का संभावित खरीदार माइक्रोसॉफ्ट या ओरेकल बायडांस के निवेशकों के असेट की बड़ी हिस्सेदारी ले सकता है। बिक्री के लिए उपलब्ध टिकटॉक के असेट्स की वैल्यू 25 से 30 बिलियन डॉलर के करीब हो सकती है। बायडांस के निवेशक टिकटॉक की अपनी पूरी या आंशिक हिस्सेदारी के एक्सचेंज को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

टिकटॉक बेचने में अहम भूमिका निभा सकते हैं निवेशक

सूत्रों के मुताबिक, बायडांस के निवेशक टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार बेचने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह निवेशक टिकटॉक की बिक्री को आगे बढ़ाने के लिए बायडांस को ज्यादा से ज्यादा विकल्प उपलब्ध करा सकते हैं। साथ ही निवेशक टिकटॉक से बाहर निकलने के लिए बायडांस के फाउंडर और सीईओ यिमिंग झांग को भी भरोसे में ले सकते हैं।

टिकटॉक को बायडांस से अलग करने पर काम कर रहा माइक्रोसॉफ्ट

सूत्रों का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक को बायडांस से अलग करने के ब्लूप्रिंट पर काम कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट और बायडांस के बीच 15 सितंबर तक सौदा पूरा हो सकता है। इस सौदे पर कमेटी ऑन फॉरेन इन्वेस्टमेंट इन यूएस की पूरी नजर बनी हुई है।

अमेरिका-चीन के संबंधों में लंबे समय से खटास

अमेरिका और चीन के संबंधों में लंबे समय से खटास बनी हुई है। इस खटास की वजह कारोबार, हॉन्ग-कॉन्ग की स्वायत्तता, साइबर सिक्युरिटी और कोरोनावायरस संक्रमण का फैलाव है। दोनों देशों की इस लड़ाई में टिकटॉक एक फ्लैशपॉइंट बनकर उभरा है। अमेरिकी यूजर्स के बीच टिकटॉक एक काफी लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी यूजर्स के बीच टिकटॉक एक काफी लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yw9Yyd

No comments:

Post a Comment

Pages