अभी तक नहीं मिला है आपको इनकम टैक्स रिफंड, तो ऐसे चेक करें अपना रिफंड स्टेटस - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 23 August 2020

अभी तक नहीं मिला है आपको इनकम टैक्स रिफंड, तो ऐसे चेक करें अपना रिफंड स्टेटस

इनकम टैक्स विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक 88,652 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया जा चुका है। यह रिफंड 24 लाख से ज्यादा करदाताओं को मिला है। ऐसे में अगर आपको अभी तक रिफंड नहीं मिला है तो आप घर बैठे ही अपने रिफंड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपना रिफंड स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।


इस तरह चेक कर सकते हैं अपने रिफंड का स्टेटस

  • करदाता https://ift.tt/1btzjs7 पर जा सकते हैं।
  • रिफंड स्टेटस पता लगाने के लिए यह दो जानकारी भरने की जरूरत है – पैन नंबर, जिस साल का रिफंड बाकी है वह साल भरिए।
  • अब आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • इसके बाद Proceed पर क्लिक करते ही स्टेटस आ जाएगा।
  • इसके अलावा टैक्सपेयर इनकम टैक्स पोर्टल में अपने इनकम टैक्स खाते में लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद माय अकाउंट्स> रिफंड/डिमांड स्टेटस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद वह असेसमेंट ईयर भरें जिसका आपको रिफंड स्टेट चेक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आपका रिफंड स्टेटस आ जाएगा।


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की साइट पर भी चेक कर सकते हैं रिफंड स्टेटस

  • सबसे पहले https://ift.tt/1dxxFKf वेबसाइट पर जाएं।
  • पैन, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसी डिटेल को डालकर अपने अकाउंट में लॉग-इन करें। 'रिव्यू रिटर्न्स/फॉर्म्स' पर क्लिक करें।
  • ड्रॉप डाउन मेनू से 'इनकम टैक्स रिटर्न्स' सेलेक्ट करें। जिस असेसमेंट ईयर का इनकम टैक्स रिफंड स्टेटस चेक करना चाहते हैं, उसका चयन करें
  • इसके बाद अपने एकनॉलेजमेंट नंबर यानी हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
  • एक पॉप-अप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा जो रिटर्न की फाइलिंग की टाइमलाइन दिखाएगा।
  • जैसे कि कब आपका आईटीआर फाइल और वेरिफाई किया गया था, प्रोसेसिंग के पूरे होने की तारीख, रिफंड इश्यू होने की तारीख इत्यादि।


क्या होता है रिफंड?
कंपनी अपने कर्मचारियों को सालभर वेतन देने के दौरान उसके वेतन में से टैक्स का अनुमानित हिस्सा काटकर पहले ही सरकार के खाते में जमा कर देती है। कर्मचारी साल के आखिर में इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं, जिसमें वे बताते हैं कि टैक्स के रूप में उनकी तरफ से कितनी देनदारी है। यदि वास्तविक देनदारी पहले काट लिए गए टैक्स की रकम से कम है, तो शेष राशि रिफंड के रूप में कर्मचारी को मिलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QjQzfj

No comments:

Post a Comment

Pages