दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल की कई सर्विसेज डाउन हो गई हैं। सबसे ज्यादा समस्या जीमेल, गूगल ड्राइव और यूट्यूब पर है। इसकी वजह से यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। जीमेल और गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रही। वहीं यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में दिक्कत आ रही है।
गूगल की कुल छह सर्विस में शिकायतें आई हैं। जीमेल, ड्राइव और यूट्यूब के अलावा गूगल मीट, गूगल वॉइस और गूगल डॉक्स पर भी कुछ तकनीकी परेशानियां आ रही हैं। समस्याएं डेस्कटॉप के साथ ऐप्स पर भी आ रही है। शिकायतें मिलने के बाद गूगल ने इन सभी को ठीक करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस संबंध में ट्विटर पर पिछले एक घंटे में हजारों यूजर्स ने शिकायत दर्ज की है।
अटैचमेंट करने पर फाइल जंप हो रही
जीमेल या ड्राइव पर कोई फाइल अटैच करने पर यह बार-बार जंप हो रही है और दोबारा अटैच होने लगती है। यह समस्या 19 अगस्त से ही आने लगी थी, जो आज भी बनी हुई है।
2 साल पहले जीमेल के 150 करोड़ यूजर्स थे
स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2018 तक दुनियाभर में जीमेल के करीब 150 करोड़ यूजर्स थे। इससे एक साल पहले 2017 में यह संख्या करीब 36.5 करोड़ थी। जनवरी 2012 में यह आंकड़ा 35 करोड़ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3he2HKP
No comments:
Post a Comment