टॉप-10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.11 लाख करोड़ की गिरावट, आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 6 September 2020

टॉप-10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.11 लाख करोड़ की गिरावट, आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान

वैश्विक संकेतों और कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण बीते सप्ताह बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 1110.13 अंक या 2.81 फीसदी गिरकर बंद हुआ। इससे टॉप-10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1,11,799.05 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई। आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा कमी हुई। बीते सप्ताह केवल टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बीएसई की टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप

कंपनी बदलाव मार्केट कैप
आईसीआईसीआई बैंक -25476.75 2,57,073.30
रिलायंस इंडस्ट्रीज -24,216.53 13,16,947.89
एचडीएफसी -20,150.82 3,17,321.63
कोटक महिंद्रा बैंक -17,642.8 2,72,815.29
आईटीसी -10,951.21 2,29,667.79
इंफोसिस -6,643.75 3,91,544.91
एचयूएल -6,471.69 4,99,186.72
भारती एयरटेल -245.5 2,85,380.21
टीसीएस 19,756.31 8,59,202.29
एचडीएफसी बैंक 2,641.5 6,16,240.17

नोट: राशि करोड़ रुपए में है।

मार्केट कैप के लिहाज से बीएसई की टॉप-10 कंपनियां

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • टीसीएस
  • एचडीएफसी बैंक
  • एचयूएल
  • इंफोसिस
  • एचडीएफसी
  • भारती एयरटेल
  • कोटक महिंद्रा बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • आईटीसी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीते सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 25476.75 करोड़ रुपए की कमी आई है।  


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F61GGT

No comments:

Post a Comment

Pages