बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बाजार में बिकवाली है। बीएसई सेंसेक्स 128.25 नीचे 37,844.97 पर और निफ्टी 32.25 अंक नीचे 11,190.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में सरकारी कंपनी बीपीसीएल का शेयर 3 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कोल इंडिया और इंडसइंड बैंक के शेयर में 2-2 की गिरावट है।
निफ्टी में बढ़ने वाले शेयरों में फार्मा शेयरों में तेजी है। डॉ. रेड्डीज और सिप्ला के शेयरों में 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। इसके अलावा यूपीएल का शेयर भी 1 फीसदी की बढ़त है। सुबह बीएसई 95.67 अंक ऊपर 38,068.89 पर और निफ्टी 19 अंक ऊपर 11,244.45 के स्तर पर खुलाथा।
इन 5 शेयरों पर रहेगी नजर
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) - प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक पार्टनर्स ने रिलायंस रिटेल में 3,675 करोड़ रुपए का निवेश करने का फैसला किया है। इस एवज में उसे 0.84% हिस्सेदारी रिलायंस रिटेल में मिलेगी। रिलायंस रिटेल में यह तीसरा निवेश है। यह निवेश 4.28 लाख करोड़ रुपए के इक्विटी वैल्यू पर किया जाएगा। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्टॉक एक्सचेंज को दी है।
2. बंधन बैंक (Bandhan Bank) - बैंक अगले पांच साल की ग्रोथ स्ट्रेटेजी के हिस्से के रूप में अपनी टॉप मैनेजमेंट में बदलाव कर मजबूत करने पर काम कर रही है। इसी के तहत बैंक ने बजाज कैपिटल के सीईओ राहुल पारिख को बैंक का डिजिटल हेड नियुक्त किया है। इससे बैंक कस्टमर सर्विसेज को और बेहतर करना चाहती है।
3.गति (Gati) - गति में मेजॉरिटी शेयरहोल्डर ऑलकार्जर लॉजिस्टिक्स ने बताया कि गति लिमिटेड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर महेंद्र अग्रवाल ने Gati, Gati-KWE, और Gati-Kausar के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। ऑलकार्जर लॉजिस्टिक्स का गति लिमिटेड में 47 फीसदी हिस्सेदारी है।
4. बीपीसीएल (BPCL) - रॉयटर्स के मुताबिक, सरकारी ऑयल कंपनी भारत पेट्रोलियम की नीलामी में ऑयल सेक्टर की बड़ी कंपनियां रोसनेफ्ट (Rosneft) और सऊदी अरामको (Saudi Aramco) शामिल होने की संभावना बेहद कम है।
5. पावर फाइनेंस कॉर्प (PFC) - सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) ने चालू वित्त वर्ष के लिए 36,000 करोड़ रुपए का राजस्व निर्धारित किया है।
मंगलवार को बाजार का हाल
मंगलवार को बाजार में 51 फीसदी शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी में ओएनजीसी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 3-3 फीसदी गिरावट रही। हल्की गिरावट के साथ बंद हुए बाजार में मेटल और ऑटो शेयरों में बढ़त देखने को मिली। इसमें हिंडाल्को का शेयर 5 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। अंत में बीएसई 8.41 अंक नीचे 37,973.22 पर और निफ्टी 2.60 अंक नीचे 11,224.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.48 फीसदी गिरावट के साथ 131.40 अंक नीचे 27,452.70 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 0.37 फीसदी फिसलकर 11,323.00 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.48 फीसदी लुढ़ककर 16.13 पॉइंट नीचे 3335.47 के स्तर पर बंद हुआ था।
यूरोपियन शेयर मार्केट भी गिरावट देखने को मिली। इसमें ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और रूस के शेयर मार्केट शामिल हैं। वहीं, एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 15.02 अंक ऊपर 3239.38 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि जापान के निक्केई में 162 अंकों की गिरावट रही।

09:32 AM निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1.42 फीसदी की बढ़त है। इसमें डॉ. रेड्डीज का शेयर 2 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 14 कंपनियों में बढ़त और 16 में गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 95.67 अंक ऊपर 38,068.89 पर और निफ्टी 19 अंक ऊपर 11,244.45 के स्तर पर खुला।
मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n2hOdr
No comments:
Post a Comment