ब्रुकफिल्ड असेट मैनेजमेंट लाएगी रिट आईपीओ, जुटाएगी 4,500 करोड़ रुपए, अब तक दो कंपनियों ने लाया है रिट का इश्यू - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 30 September 2020

ब्रुकफिल्ड असेट मैनेजमेंट लाएगी रिट आईपीओ, जुटाएगी 4,500 करोड़ रुपए, अब तक दो कंपनियों ने लाया है रिट का इश्यू

ग्लोबल असेट मैनेजमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी ब्रुकफिल्ड 4,500 करोड़ रुपए का आईपीओ लाने की योजना बना रही है। यह आईपीओ इसके रियल इस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (रिट) का आएगा। यह जानकारी मर्चेंट बैंकर्स के सूत्रों ने दी है।

60 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना

जानकारी के मुताबिक, ब्रुकफिल्ड करीबन 60 करोड़ डॉलर जुटाना चाहती है। आज के रुपए की कीमत के आधार पर यह 4,440 करोड़ रुपए हो रहा है। कनाडियन असेट मैनेजर कंपनी इस मामले में सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रोसपेक्टस (डीआरएचपी) फाइल कर रही है। भारत में यह तीसरा रिट आईपीओ होगा। इससे पहले पिछले साल एंबेसी ऑफिस पार्क और इस साल जुलाई में माइंडस्पेस ने रिट आईपीओ लाया था। इन दोनों ने भी 4,500-4,500 करोड़ रुपए ही रिट के जरिए जुटाए थे।

रियल इस्टेट प्रॉपर्टी में निवेश होता है पैसा

रिट आईपीओ मतलब कोई भी कंपनी अपनी उन रियल इस्टेट परिसंपत्तियों का आईपीओ लाती है जो रेंटल कमाती हैं और कंपनी को लाभ पहुंचाती हैं। हालांकि इसमें कई और तरह की भी रियल इस्टेट प्रॉपर्टी का समावेश है। ब्रुकफिल्ड का रिट आईपीओ दिसंबर या जनवरी में शेयर बाजार में लिस्ट हो सकता है।

1.4 करोड़ वर्ग फुट है रिट की असेट्स

इस समय रिट की कुल असेट्स 1.4 करोड़ वर्ग फुट है जिसमें से एक करोड़ वर्ग फुट का काम पूरा हो चुका है। इस आईपीओ का पैसा कंपनी मुंबई, गुड़गांव, नोएडा, कोलकाता और कुच अन्य प्रॉपर्टी में निवेश करेगी। इस इश्यू के लीड मैनेजर में बैंक ऑफ अमेरिका, सिटी, मोर्गन स्टेनली और एचएसबीसी हैं। बता दें कि हाल में आईपीओ बाजार में अच्छी तेजी रही है।

मंगलवार को तीन आईपीओ खुले हैं जो 2600 करोड़ रुपए जुटाएंगे। इससे पहले जितने भी आईपीओ हाल में आए हैं सभी को अच्छा रिस्पांस मिला है। ऐसे में ब्रुकफिल्ड को उम्मीद है कि उसके आईपीओ को भी अच्छा रिस्पांस मिल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्रुक फिल्ड के आईपीओ के लीड मैनेजर में बैंक ऑफ अमेरिका, सिटी, मोर्गन स्टेनली और एचएसबीसी हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3igw9zF

No comments:

Post a Comment

Pages