सोने की कीमतें 98 रुपए गिरकर 49,806 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची; चांदी 279 रुपए गिरकर 59,350 रुपए प्रति किग्रा हुई - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 28 September 2020

सोने की कीमतें 98 रुपए गिरकर 49,806 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची; चांदी 279 रुपए गिरकर 59,350 रुपए प्रति किग्रा हुई

सोमवार को वायदा बाजार में सोने की मांग में कमी के चलते सटोरियों ने अपनी पकड़ कमजोर कर ली, जिसके चलते सोने का भाव 139 रुपए गिरकर 49,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, वायदा कारोबार में चांदी कमजोर मांग के चलते 789 रुपए गिरकर 58,238 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने की कीमतों में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 139 रुपए या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,520 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 2,370 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं, दिसंबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 131 रुपए या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,519 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 14,348 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.38% की गिरावट के साथ 1,859.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी की कीमत में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 789 रुपए या 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,238 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 15,826 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी 1.62% की गिरावट के साथ 22.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

शुक्रवार को रही थी गिरावट
शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 98 रुपए या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,806 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 279 रुपए या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,350 रुपए प्रति किग्रा हो गई थी, जिसमें 15,778 लॉट के लिए कारोबार हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 0.28% की गिरावट के साथ 49,520 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cEZfqU

No comments:

Post a Comment

Pages