देश में नौकरियों की रफ्तार बढ़ी, फिर भी 10 राज्यों में बेरोजगारी दर डबल डिजिट में, उत्तराखंड और हरियाणा टॉप पर - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 20 October 2020

देश में नौकरियों की रफ्तार बढ़ी, फिर भी 10 राज्यों में बेरोजगारी दर डबल डिजिट में, उत्तराखंड और हरियाणा टॉप पर

देश में ओवरऑल बेरोजगारी दर घटने के बावजूद 10 राज्यों में नौकरियों को लेकर बुरा हाल है। इन राज्यों में सितंबर में भी बेरोजगारी दर डबल डिजिट में रही है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी के मामले में उत्तराखंड और हरियाणा टॉप पर हैं। उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 22.3 फीसदी और हरियाणा में 19.7 फीसदी रही है।

इन राज्यों में डबल डिजिट में बेरोजगारी दर

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के डाटा के मुताबिक, उत्तराखंड और हरियाणा के अलावा त्रिपुरा (17.4%), जम्मू और कश्मीर (16.2%), गोवा (15.4%), राजस्थान (15.3%), दिल्ली (12.5%), हिमाचल प्रदेश (12.0%), बिहार (11.9%), पुडुचेरी (10.9%) में भी बेरोजगारी दर डबल डिजिट में है। इसमें उद्योग-धंधे वाले राज्यों में शुमार हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली भी शामिल हैं।

ग्रामीण के मुकाबले शहरी क्षेत्र में ज्यादा बेरोजगारी

सितंबर में ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में ज्यादा बेरोजगारी रही है। सीएमआईई के डाटा के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 8.45 फीसदी रही हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में यह 5.86 फीसदी रही है। इस अवधि में राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 6.67 फीसदी रही है।

बिहार में चुनावी मुद्दा बन सकती है बेरोजगारी

बिहार में बेरोजगारी दर 11.9 फीसदी रही है। यहां चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में बेरोजगारी बिहार में चुनावी मुद्दा बन सकती है। राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे महागठबंधन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर 10 लाख नौकरियां पैदा करने का वादा किया है।

13 राज्यों में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बेरोजगारी दर

सितंबर में देश में औसत बेरोजगारी दर 6.67 फीसदी रही है। जबकि 13 राज्यों में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रही है। डबल डिजिट वाले राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल (9.3%), पंजाब (9.6%) और झारखंड (8.2%) में भी बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रही है।

चार राज्यों में 3 फीसदी से कम बेरोजगारी दर

देश के 4 राज्यों में बेरोजगारी दर 3 फीसदी से भी कम रही है। इन राज्यों में असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक शामिल हैं। 3 से 5 फीसदी बेरोजगारी दर वाले राज्यों में तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

सितंबर में तीन वजहों से बढ़ी बेरोजगारी दर

  • समर फसल की बुवाई और कटाई होने के कारण सीजनल नौकरियों की कमी।
  • मनरेगा के तहत कम नौकरियां पैदा होना।
  • सर्विस और इंडस्ट्रियल सेक्टर पर पूरी क्षमता पर नहीं लौटना।

सबसे कम बेरोजगारी दर वाले 5 राज्य

राज्य दर
असम 1.2%
छत्तीसगढ़ 2.0%
ओडिशा 2.1%
कर्नाटक 2.4%
तेलंगाना 3.3%

अन्य राज्यों में बेरोजगारी दर (फीसदी में)

राज्य दर
आंध्र प्रदेश 6.4
गुजरात 3.4
झारखंड 8.2
केरल 5.9
मध्य प्रदेश 3.9
महाराष्ट्र 4.5
मेघालय 4.3
पंजाब 9.6
सिक्किम 5.7
तमिलनाडु 5.0
उत्तर प्रदेश 4.2
पश्चिम बंगाल 9.3

सोर्स: सीएमआईई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 States including Uttarakhand and Haryana register double digit Unemployment in September 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kfIAgT

No comments:

Post a Comment

Pages